{"_id":"57472efb4f1c1b04206926c9","slug":"cable-operator-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल आपरेटरों को प्रमाणित कराना होगा रजिस्ट्रेशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल आपरेटरों को प्रमाणित कराना होगा रजिस्ट्रेशन कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Thu, 26 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
सेट टॉप बॉक्स
जिले के सभी केबल आपरेटरों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक केबिल उपभोक्ता का रजिस्ट्रेशन कार्ड मनोरंजन कर विभाग से प्रमाणित कराकर उन्हें उपलब्ध कराएं। एडीएम (फाइनेंस) ने बताया कि केबल आपरेटरों को उपभोक्ताओं को मासिक भुगतान की रसीद भी मुहैया करानी होगी। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने चेताया कि जो केबल आपरेटर अपने उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन कार्ड एवं मासिक भुगतान की रसीद एक सप्ताह के भीतर मनोरंजन कर विभाग को उपलब्ध नहीं कराएगा, उसकी अनुमति निरस्त कर दी जाएगी। उन्होंने केबल टीवी उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे अपने केबल आपरेटरों से रजिस्ट्रेशन कार्ड एवं मासिक शुल्क के भुगतान की रसीद जरूर लें।