{"_id":"5dfbc8178ebc3e87fb4594da","slug":"brd-medical-college-beating-matter-gorakhpur-city-news-gkp3339491175","type":"story","status":"publish","title_hn":"BRD मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड और ट्रामा सेंटर में मारपीट के अलग-अलग मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BRD मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड और ट्रामा सेंटर में मारपीट के अलग-अलग मामले
Fri, 20 Dec 2019 11:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, मेडिकल कॉलेज (गोरखपुर)।

Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड और ट्रामा सेंटर में मारपीट के अलग-अलग मामले सामने आए हैं। बीचबचाव में आए जूनियर डॉक्टरों से भी हाथापाई की गई। जूनियर डॉक्टर और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र के रहने वाले दिनेश सिंह (34) पुत्र अक्षयबर सिंह मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में भर्ती हैं। बुधवार की रात लगभग 10:30 बजे मरीज को ड्रिप चढ़ रहा था, इसी दौरान मरीज ने हाथ हिला दिया जिससे इंट्रा कैथ में ब्लड निकल गया। मरीज के साथ महिला तीमारदार समेत 4 अन्य लोग भी थे। इसी बात पर तीमारदार नर्स स्टाफ रूम में जाकर हंगामा करने लगे।
नर्स ने मरीज का इंट्रा कैथ सही कर दिया लेकिन तीमारदार भड़क गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। इस मामले में नर्स और जूनियर डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एक अन्य खबर के मुताबिक, ट्रामा सेंटर के सर्जरी विभाग में पीपीगंज थाना क्षेत्र के कर्तहरी सेमरौना निवासी 60 वर्षीय इन्द्रासन साहनी को बृहस्पतिवार की रात 11:30 बजे भर्ती किया गया। मरीज के साथ तीमारदार ज्यादा होने पर डॉक्टरों ने भीड़ हटाने को कहा। इस बीच मरीज के साथ एक व्यक्ति ने अपने को निषाद पार्टी का पदाधिकारी बताकर परिचय दिया।
डॉक्टरों ने कहा कि अगर भीड़ नहीं हटाएंगे तो मरीज को बाहर कर दिया जाएगा। इतने पर तीमारदार और डॉक्टर आपस में भीड़ गए। मारपीट शुरू हो गई। सूचना पाकर चौकी की पुलिस पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ।