फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   boy beaten in eve teasing

बेटी के साथ पढ़ने वाले छात्र को पीटा, छेड़खानी का आरोप

Sun, 13 Oct 2019 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
boy beaten in eve teasing
बेटी के साथ पढ़ने वाले छात्र को पीटा, छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन

खोराबार। इलाके में छेड़खानी के डर से छात्रा के स्कूल छोड़े जाने की बात पुलिस की जांच में गलत निकली। दरअसल, कोचिंग में बेटी के साथ पढ़ने वाले छात्र को बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने घेरकर पीट दिया था। इसके विरोध में छात्र पक्ष के लोगों ने भी मारपीट की थी। दोनों पक्ष से लोगों को थाने लाया गया जिसके बाद छात्रा के पिता ने छेड़खानी का आरोप लगाया। साथ ही यह भी कहा कि छेड़खानी की डर से ही छात्रा को स्कूल नहीं भेजते थे। लेकिन इसका जिक्र तहरीर में नहीं था। शनिवार को पुलिस ने दोनों पक्ष के 11 लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है।

पुलिस के मुताबिक खोराबार इलाके में ग्यारहवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा से छात्र की दोस्ती होने से नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को छात्र की पिटाई की थी। इसी बात को लेकर छात्र पक्ष के लोग भी उग्र हो गए थे। शुक्रवार को छात्रा के भाई व गांव के कुछ लोगों को पकड़ लिया था और उनके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने लाई। दोनों की ओर से तहरीर दी गई। इसी दौरान छात्रा के पिता ने बताया था कि छात्र पिछले एक साल से उनकी बेटी का पीछा कर रहा है। उसकी वजह से ही उसका स्कूल भी कुछ दिन बंद करा दिया था। शनिवार को एएसपी ने भी पूरे मामले की जानकारी ली लेकिन मामला आपसी विवाद का सामने आने के बाद शांतिभंग में चालान किया गया। इंस्पेक्टर सुनील राय ने बताया कि दोनों पक्ष ने मारपीट की थी। छेड़खानी की बात सामने नहीं आई है, आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed