फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   basti bank lootkand news

बस्ती बैंक लूट में बर्खास्त पुलिसकर्मी के शामिल होने की आशंका

Sun, 08 Dec 2019 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
basti bank lootkand news
बस्ती बैंक लूट में बर्खास्त पुलिसकर्मी के शामिल होने की आशंका
विज्ञापन

गोरखपुर। बस्ती के आईसीआईसीआई बैंक से 48 लाख रुपये लूटे जाने का मामला हो, या फिर महराजगंज में एचडीएफसी बैंक से 13 लाख रुपये लूटे जाने का प्रकरण, जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया, उससे अफसरों को संदेह है कि कोई बर्खास्त पुलिसकर्मी भी गैंग में शामिल है।
वारदात के दौरान बदमाश जिस तरह से सतर्कता बरत रहे हैं, उससे लगता है कि उनको पुलिसिया जांच का हर पहलू पता है। अब अफसर ऐसे पुलिसवालों की तलाश कर रहे हैं, जिन्हें आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की वजह से बर्खास्त किया गया हो।
विज्ञापन

अफसरों को आशंका इसलिए है क्योंकि बदमाशों ने बैंक लूट के दौरान कोई जोर जबरदस्ती नहीं की। चंद मिनट में बड़े आराम से वारदात कर फरार हो जा रहे हैं। चार की संख्या में आने वाले बदमाश दो बाइक से आते हैं और सभी हेलमेट लगाए रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर इसका फायदा चेकिंग में तो मिलता ही है, बैंक के कैमरे में तस्वीर भी कैद नहीं हो पा रही है। घटना को भीड़भाड़ के बीच अंजाम दिया जा रहा है। सर्विलांस की मदद भी ज्यादा नहीं मिल पा रही है। प्रदेश के कई जिले में इस तरह की वारदात हो चुकी है और पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
महराजगंज और बस्ती में बैंक लूट का तरीका तकरीबन एक जैसा
जानकारी के मुताबिक, 17 अक्तूबर को महराजगंज के एचडीएफसी बैंक में 13 लाख रुपये की लूट हुई थी। यहां पर भी दो बाइक से चार बदमाश आए थे। तीन मिनट के अंदर वारदात कर फरार हो गए और पुलिस आज तक बदमाशों को दबोच नहीं सकी है।
उधर, 6 दिसंबर को बस्ती के प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई में भी दो बाइक पर चार ही बदमाश आए थे और सभी हेलमेट पहने हुए थे। जिस तरह से वारदात को करके बड़े आराम से बदमाश चले जा रहे हैं उससे पुलिस अफसरों को अब संदेह होने लगा है कि इसमें कोई ना कोई बर्खास्त पुलिसवाला शामिल है।

एसटीएफ भी जांच में जुटी
यूपी के कई जिलों में बैंक लूट के मामले में बदमाश पकड़े नहीं जा सके हैं। पुलिस के साथ ही बदमाशों की तलाश में एसटीएफ को भी लगाया गया है।
घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। जिस तरह से वारदात किया जा रहा है, उससे संदेह है कि कहीं ना कहीं कोई पुलिस के कामों को जानने वाला शख्स गिरोह में शामिल है। प्राइवेट बैंकों में कई कमियां हैं, जिसे दुरुस्त कराने की भी कोशिश की जा रही है। पुलिसकर्मियों को बैंक ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने को कहा गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। - दावा शेरपा, एडीजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed