{"_id":"5d753c088ebc3e93c95f0bf5","slug":"attampt-to-rape-gorakhpur-news-gkp320812143","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार डुमरियागंज पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार डुमरियागंज पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार डुमरियागंज पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
- महिला ने की शिकायत, डीएम के निर्देश पर एडीएम कर रहे जांच
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने तहसीलदार डुमरियागंज पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत की डीएम के निर्देश पर एडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। तहसीलदार ने आरोप को निराधार बताया है।
पीड़िता ने चार सितंबर को डीएम दीपक मीणा को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि पिता की संपत्ति को लेकर उसका भाइयों के साथ तहसीलदार डुमरियागंज की कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। वह कस्बे में ही एक मकान में रहती है, जहां 12 अगस्त को तहसीलदार का पेशकार पहुंचा और कहा कि उसे तहसीलदार साहब ने अपने आवास पर बुलाया है। इस पर वह तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह के आवास पर पहुंची। वहां तहसीलदार ने कहा कि तुम्हारे भाइयों ने मुकदमे में तुम्हारे विरुद्ध फैसला करने के लिए दो लाख रुपये दिए हैं। इसके बाद वे अश्लील बातें करने लगे। विरोध करने पर पेशकार ने कमरा बंद कर दिया और तहसीलदार ने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध पर मारापीटा। शोर मचाने पर धमकी दी कि ‘खुश’ करती रहोगी तो तुम्हें आबाद कर दूंगा, नहीं तो बर्बाद कर दूंगा।
फर्जी और निराधार है महिला का आरोप
सिद्धार्थनगर। तहसीलदार डुमरियागंज शिवमूर्ति सिंह ने दुष्कर्म की कोशिश की शिकायत करने वाली महिला के आरोपों को निराधार बताया है। कहा है कि महिला उन्हें बदनाम करने के लिए साजिश के तहत उनके ऊपर आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
तहसीलदार ने कहा कि पिता की संपत्ति को लेकर महिला का उसके भाइयों के साथ मुकदमा चल रहा था, जिसमें उन्होंने 16 अगस्त 2019 को नियमानुसार फैसला सुना दिया। फैसला महिला के खिलाफ था। इस वजह से वह उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है। तहसीलदार ने कहा कि महिला ने 12 अगस्त को दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगा रही है, लेकिन उसने तब इस बात की शिकायत नहीं की। फैसला आने के बाद इतने दिन बाद आरोप लगाने से ही स्पष्ट होता है कि महिला झूठ बोल रही है। उन्होंने बताया कि महिला तहसील परिसर से लैपटॉप चोरी के मामले में एक आरोपित की करीबी भी है।