फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   arms office opening

एक महीने बाद खुला शस्त्र कार्यालय, रखे गए दस्तावेज

Sun, 29 Sep 2019 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
arms office opening
एक महीने बाद खुला शस्त्र कार्यालय, रखे गए दस्तावेज
विज्ञापन

गोरखपुर। एक महीने से अधिक समय बाद शनिवार की शाम कलेक्ट्रेट स्थित शस्त्र कार्यालय का ताला खुल गया। जांच के लिए ले जाए गए सभी दस्तावेज दफ्तर में रखे गए। अब सोमवार से कार्यालय से संबंधित सभी कार्य पूर्व की तरह संचालित होने लगेंगे। दफ्तर बंद होने से सर्वाधिक दिक्कत लाइसेंस का नवीनीकरण कराने वालों को हो रही थी।
14 अगस्त को फर्जी शस्त्र लाइसेंस का मामला सामने आने के बाद डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने मामले में मजिस्ट्रेटी जांच गठित कर दी थी। सदर तहसील सभागार में चल रही जांच के लिए शस्त्र कार्यालय से संबंधित दस्तावेज मंगाए गए थे। इसी बीच पुलिस ने असलहा बाबू राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके आरोपी बनते ही जिला प्रशासन ने शस्त्र कार्यालय पर ताला लगा दिया। मामले की जांच तो करीब पखवारे भर पहले ही पूरी हो गई मगर असलहा बाबू का पद खाली ही चल रहा था।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह राम सिंह की जगह तैनात नए असलहा बाबू द्वरिकाधीश ने 23 सितंबर को पदभार संभाला। शस्त्र कार्यालय पर ताला लगे होने की वजह से पांच दिन से वह संयुक्त कार्यालय में ही एक पटल से दूसरे पटल पर समय गुजार रहे थे। डीएम के निर्देश पर शनिवार की शाम 4.35 बजे कार्यालय का ताला खुला। जांच के लिए ले जाई गईं फाइलों आदि को रखने के बाद शाम पांच बजे फिर कार्यालय बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed