फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another solver has been cought in UP board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा में फिर पकड़ा गया सॉल्वर

Sat, 10 Feb 2018 01:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 10 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
Another solver has been cought in UP board exam
यूपी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : Amar Ujala
यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्ती के बाद भी नकल की कोशिशें जारी हैं। शुक्रवार को सुबह की पाली एक सॉल्वर पकड़ा गया, जिसे केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि शाम की पाली में नकल नहीं करने देने पर एक छात्र ने कॉपी ही फाड़ दी। हालांकि उसे दूसरी कॉपी देकर परीक्षा में बैठने का मौका दिया गया लेकिन केंद्र व्यवस्थापक ने छात्र के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


जगन्नाथ सिंह इंटर कॉलेज, शंकरपुर, बेलघाट में सुबह की पाली में कक्ष निरीक्षक ने प्रवेश पत्र और आधार कार्ड के मिलान के दौरान छात्र राकेश पांडेय की जगह अखिलेश वर्मा को परीक्षा देते पकड़ लिया। प्रवेश पत्र पर छपी फोटो भी स्पष्ट नहीं थी। केंद्र व्यवस्थापक शिव प्रसाद सिंह ने कड़ाई से पूछताछ की तो अखिलेश ने दूसरी की जगह परीक्षा देने की बात कबूल की। केंद्र व्यवस्थापक ने छात्र को पुलिस को सौंप दिया और उसके खिलाफ तहरीर भी दी। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद देर शाम उसे मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी पाली में महाराणा प्रताप कृषक इंटर कॉलेज जंगल धूसड़ में नकल न करने देने पर एक छात्र ने बी कॉपी फाड़ दी। केंद्र व्यवस्थापक ने घटना की सूचना डीआईओएस को दी और पिपराइच थाने में छात्र के खिलाफ  तहरीर दी। सचल दल प्रथम के प्रभारी डीआईओएस ने डीबी इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरा बंद पाया। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि बिजली चली गई है। इस पर सचल दल टीम ने जेनरेटर चालू कराकर कैमरे की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


14,790 ने परीक्षा छोड़ी
बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को दोनों पालियों में 14,790 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय में पंजीकृत 84,334 में 12,130 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में संगीत गायन वादन और नृत्यकला में पंजीकृत 139 में 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में गणित प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 27,958 में 3,658 ने परीक्षा छोड़ दी।

आज की परीक्षाएं
सुबह की पाली : हाईस्कूल संगीत गायन केवल प्रश्नपत्र
                     इंटरमीडिएट गृह विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र एवं कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र

शाम की पाली : काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प व सिलाई प्रथम प्रश्नपत्र 

जिले में पहुंचे बोर्ड परीक्षा के पर्यवेक्षक
डिप्टी डायरेक्टर संस्कृति कमलेश कुमार ने शुक्रवार को गोरखपुर और महाराजगंज के 10 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। शासन स्तर से उन्हें चार जिलों गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और श्रावस्ती का पर्यवेक्षक बनाया गया है। बोर्ड परीक्षा के लिए बने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर वह रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed