फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Annual function of NER inter college

पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

Sat, 17 Dec 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 17 Dec 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Annual function of NER inter college
एनई रेलवे बालक इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव पर विज्ञान प्रदर्शनी देखते एनईआर के जीएम राजीव मिश्र। साथ में कुमकुम मिश्र व अन्य। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
एनई रेलवे बालक इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह विद्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में विद्यालय के सर्वोत्तम छात्र का पुरस्कार आशुतोष कुमार कक्षा-12 बी को प्राप्त हुआ। गत वर्ष सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए इंटर के शुभम श्रीवास्तव और हाईस्कूल के अनिकेत ओझा को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


खेलकूद में व्यक्गित चैंपियन का पुरस्कार वरिष्ठ वर्ग में आफताब आलम कक्षा 12-बी, कनिष्ठ वर्ग में अंबुज तिवारी कक्षा-9 डी और बाल वर्ग में आदित्य सिंह कक्षा-6 ए को प्रदान किया गया। ओवर ऑल चैंपियनशिप शास्त्री हाउस को प्रदान किया गया। जबकि फुटबाल में शास्त्री हाउस एवं गांधी हाउस संयुक्त विजेता रहे। इसके अतिरिक्त साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए व्यक्तिगत एवं सामूहिक पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इससे पहले समारोह के मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष कुमकुम मिश्र ने विद्यालय के सर्वोत्तम छात्र, खेल-कूद, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


समारोह में महाप्रबंधक मिश्र, पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष कुमकुम मिश्र एवं अतिथियों ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘प्रगति‘ का विमोचन भी किया।  इस अवसर पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए महाप्रबंधक मिश्र ने विज्ञान प्रदर्शनी के लिए 25 हजार और सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु भी 25  हजार रुपये के सामूहिक पुरस्कार की घोषणा की। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक एसएल वर्मा, मुख्य परिचालन प्रबंधक अर्चना जोशी, मुख्य कार्मिक अधिकारी  एसएनएम इस्लाम एवं अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्याओं सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी, कर्मचारी, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed