{"_id":"58add7bd4f1c1b701cb235c8","slug":"amit-shah-addressed-to-pubilc","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को ‘कसाब’ से मुक्ति दिलाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को ‘कसाब’ से मुक्ति दिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को ‘कसाब’ से मुक्ति दिलाने के लिए यहां की जनता को संकल्प लेना होगा। इस बार जनता अगर सतर्क नहीं हुई तो प्रदेश में आतंक, अत्याचार का साम्राज्य एक बार फिर स्थापित हो जाएगा। उन्होंने कसाब की व्याख्या करते हुए कहा कि क से कांग्रेस, स से सपा और ब से बसपा। इन तीनों की तिकड़ी ने पूरे प्रदेश को विकास से कोसों दूर करके जाति, धर्म और संप्रदाय के नाम पर बांट कर एक-दूसरे से लड़ाने का काम किया है।
अमित शाह ने बुधवार को खजनी विधानसभा क्षेत्र के बढ़या बाजार और सरदारनगर के मजीठिया स्टेडियम में पार्टी के उम्मीदवार क्रमश: संत प्रसाद और संगीता यादव के पक्ष में चुनावी जनसभा की। उन्होंने कहा कि पहले अकेले अखिलेश थे, अब राहुल गांधी भी मिलकर दो साहबजादे हो गए हैं। उन्होंने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने ढाई साल में ढाई लाख करोड़ रुपये प्रदेश सरकार को विकास के लिए दिए थे मगर चाचा, भतीजा उसे लूटकर खा गए। अखिलेश ने अधूरे मेट्रो का फीता काटकर उद्घाटन कर काम बोलता है का नारा तैयार कर लिया। सपा की लूट का यह आलम है कि उनका एक साधारण पदाधिकारी भी लग्जरी गाड़ी से चल रहा है। इनके शासन में जमीन कब्जा, दलित उत्पीड़न, हत्या, बलात्कार, लूट की घटनाओं ने रिकॉर्ड कायम किया। सपा, बसपा की कल्याणकारी योजनाएं जाति और वर्ग विशेष पर आधारित रहती हैं।
कहा कि भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने पर बिना भेदभाव सभी काम किए जाएंगे। उन्होंने 24 घंटे बिजली, बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने, गन्ना किसानों को तत्काल भुगतान, मेरिट के आधार पर नौकरी आदि का वादा किया। खजनी की सभा को संतकबीरनगर के सांसद शरद त्रिपाठी और खजनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संत प्रसाद ने भी संबोधित किया। इसी तरह सरदारनगर में हुई सभा में चौरीचौरा विधान सभा क्षेत्र की प्रत्याशी संगीता यादव ने लोगों से अपील की कि जनता उन्हें विजयी बनाएगी तो वह विकास करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगी। इस दौरान बांसगांव सांसद कमलेश पासवान, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, अवधेश जायसवाल, प्रभुनाथ गुप्ता, सुभाष पासवान, राकेश तिवारी आदि भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक बेचन
सरदारनगर में ही पार्टी की जनसभा के दौरान पूर्व विधायक बेचन राम अपने समर्थकों के साथ बसपा छोड़ फिर से भाजपा में शामिल हो गए। पिछले लोकसभा चुनाव में वह भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए थे।