फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   amar ujala bhavishya jyoti samman 2019 function held in basti

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019: बस्ती में मेधावियों को किया गया सम्मानित, बढ़ाया हौसला

Wed, 26 Jun 2019 08:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 26 Jun 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
amar ujala bhavishya jyoti samman 2019 function held in basti
अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम, बस्ती - फोटो : अमर उजाला
मेहनत और लगन से मिली सफलता को जब समारोह पूर्वक सम्मान मिला तो मेधावी एक बार फिर चहक उठे। अवसर था अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान का। डीएम और एसपी के हाथों मेडल व प्रमाणपत्र से सम्मानित इंटर और हाईस्कूल के मेधावियों की खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन


मेधावियों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे डीएम डॉ. राजशेखर ने सफलता का मंत्र भी दिया। कहा कि यह सफलता मात्र शुभारंभ है अंत नहीं। कठोर परिश्रम सतत प्रक्रिया है जो पग पग पर सफलता दिलाएगी। इसीलिए शॉर्टकट रास्ते को मत अपनाएं। जीवन में मानवीय मूल्यों को उतारते हुए सफलता अर्जित करें जो आप को संतुष्टि भी देगी। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि मानव जीवन में ज्ञान का उपयोग मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए किया जाएगा तो एक सभ्य समाज का निर्माण होगा। यह तभी संभव है जब छात्र-छात्राएं कठोर परिश्रम पर भरोसा करेंगे।क्योंकि सफलता का कोई शार्टकट नहीं यदि शार्ट कट सफलता हासिल भी की तो परिणाम कट शॉर्ट लाइफ होगा।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने कहा कि परीक्षा में अच्छे अंक लाना ही बड़ी बात नहीं है। इसके साथ साथ परिश्रम और कर्तव्य के प्रति संतुष्टि भी आवश्यक है। जो शिद्दत से चाहते हैं वह जीवन में जरूर मिलता है। क्योंकि खुद के लिए जीना क्या जीना है। सबके लिए जीना समाज में मान दिलाता है। जीवन की यात्रा सतत प्रक्रिया है। पड़ाव आते रहते हैं। इसमें सबको साथ लेकर चलने वाले समाज और राष्ट्र को दिशा देते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के निदेशक राजीव कुमार व निदेशिका सोनी ने कहा कि जनपद के लिए यह गौरव की बात है कि गांव से लेकर शहर तक बच्चे अपनी मेधा का बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। बच्चों को और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि मेहनत ही सफलता दिलाती है।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण से हुआ। सेंट जेवियर्स की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम संचालन शिक्षका स्वाती सिंह ने किया।


उच्च शिक्षा के लिए दिए 20-20 हजार
अमर उजाला के मेधावी सम्मान से प्रभावित सेंट जेवियर्स सीनियर सेंकेंडरी स्कूल के निदेशक राजीव कुमार व निदेशिका सोनी कुमार ने विद्यालय के चार मेधावियों को 20-20 हजार रुपये उच्च शिक्षा के लिए देकर सम्मानित किया। जेवियर्स स्कूल से इंटर में संध्या मंचन, आवंतिका चौधरी, तुषार सिंह और अनमोल बरनवाल ने 90 फीसदी से अधिक मार्क्स प्राप्त किया था। जबकि हाईस्कूल में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त स्कूल के छात्र-छात्राओं को इंटर तक की शिक्षा मुफ्त देने की घोषणा की।डीएम ने चारों मेधावियों को 20-20 हजार का चेक देकर पुरस्कृत किया।

मध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाईस्कूल
नुपूर सिंह, रितिका राज, भूमिका पटेल, हिमांशु गौतम, अभिषेक गुप्ता, मनीष वर्मा, राहुल मौर्या।

सीबीएसई बोर्ड
प्ररेक मिश्र, मो. अशरफ, रमन पांडेय, रिया कसौधन, शशांक शेखर, ऐष्वर्या माथुर, कुलदीप चौधरी, खुशी यादव, उत्कर्ष प्रताप सिंह, शिवम चौधरी, आंशिका श्रीवास्तव, शानया अस्थाना, गौरव श्रीवास्तव, निमिष यादव, विकास सिंह, रूपम सिंह, सुधीर निषाद, सुबोध मिश्र, साहिल लखमानी, विवेक कुमार चौधरी, यश त्रिपाठी, शिवांगी मिश्रा, रेहान।


आईसीएससी बोर्ड
हनी असीम, आयुष श्रीवास्तव

मध्यमिक शिक्षा बोर्ड इंटरमीडिएट
नेहा सोनी, अमन शुक्ला, शिवांगी, ख्याति पांडेय, कृतिका सिंह, स्नेहा गुप्ता, आदर्शिका पांडेय, रानी सिंह।

सीबीएसई बोर्ड
रान्या मंचन, आंवतिका चौधरी, तुषार सिंह, अनमोल बरनवाल, वैष्णवी श्रीवास्तव, अंकिता उपाध्याय, मो.आतिफ, श्रेया द्विवेदी, श्रृति मिश्रा, इमतियाज, उत्तम, प्रियंका, हरिनाथ।

आईसीएससी बोर्ड
ज्वास जेम्स, विप्लब पटेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed