{"_id":"5cfd374fbdec220728422537","slug":"allegedly-misdeed-with-minor-girl-fir-on-six-men-four-accused-arrested-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार
Sun, 09 Jun 2019 10:13 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 09 Jun 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Ramdas Prasad, CO City
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहिरौली बाजार क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ अमानवीयता के मामले में आखिरकार पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर चार आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई सीओ और एसओ सहित कई अन्य पुलिस अधिकारियों के गांव जाकर घटना की जानकारी लेने के बाद की।
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार की रात हुई इस घटना में हीलाहवाली बरती थी। एसपी के निर्देश पर शनिवार की रात मारपीट, नारी लज्जा भंग करने और दलित उत्पीड़न आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन रविवार को पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार और गांव के लोगों से बातचीत के बाद चार नामजद आरोपियों चंदन प्रसाद, गौतम प्रसाद, जयवीर और बीरू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जांच में किशोरी के निजी अंग में चोट के निशान पाए गए हैं। सीओ राम प्रसाद ने बताया कि इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। शेष की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन