फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   akhil bhartiya mahila congress : sushmita dev

राजनीति में महिलाओं को निभानी चाहिए बढ़ चढ़ कर भागीदारी: सुष्मिता देव

Mon, 16 Sep 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
akhil bhartiya mahila congress : sushmita dev
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्‍थापना दिवस पर बरगदवा स्थित जश्न मैरिज हॉल में आयोजित महिला सम्?
राजनीति में महिलाओं को निभानी चाहिए बढ़-चढ़ कर भागीदारी: सुष्मिता देव
विज्ञापन

गोरखपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने महिलाओं से राजनीति में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी में महिलाओं की भागीदारी सम्मानजनक तरीके से होती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
सुष्मिता देव रविवार को बरगदवां स्थित अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 36वें स्थापना दिवस के मौके पर पूर्वांचल महिला सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी राजनीति में पुरुषों की तरह ही महिलाओं की भागीदारी के पक्षधर थे। हर मंच में इसके लिए आह्वान भी करते थे।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व उत्तरप्रदेश के सह प्रभारी सचिन नायक ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा ही अग्रसर रही है। अगर महिलाओं के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाते हैं तो पार्टी का आधार घर-घर तक हो जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं से महिलाओं को पार्टी सदस्यता दिलवाकर मजबूत बनाने का आह्वान किया। संचालन उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय महिला प्रभारी नंदिता हुड्डा व पूर्वी जोन की महिला अध्यक्ष शहला अहरारी ने किया। इस दौरान निवर्तमान जिला अध्यक्ष राकेश यादव, पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय, तलत अजीज, डॉ. विजाहत करीम, डॉ. सुरहिता करीम, प्रतिभा पाल, सबीहा सब्जपोश, विद्या नेगी, सत्या पांडेय, शिव कुमारी, जयंत पाठक, आलोक त्रिपाठी, हरिसेवक त्रिपाठी, राजीव पांडेय, मनीष कुमार, बादल चतुर्वेदी समेत काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed