फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS is now build in the land of sugarcane research institute

अब गन्ना शोध संस्थान की जमीन पर एम्स की तैयारी

Thu, 07 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 07 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
AIIMS is now build in the land of sugarcane research institute
आदित्यनाथ
खुटहन और फर्टिलाइजर कैंपस के बाद अब कूड़ाघाट स्थित गन्ना शोध संस्थान की जमीन को एम्स के लिए उपयुक्त माना गया है। पीएमओ और राज्य सरकार के बीच इस सिलसिले में संवाद के बाद 22 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोरखपुर में मौजूदगी के दौरान फर्टिलाइजर परिसर में नए खाद कारखाने के साथ ही गन्ना शोध संस्थान की जमीन पर एम्स का शिलान्यास तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


सांसद एवं महंत आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल बंद फर्टिलाइजर कारखाने में नए खाद कारखाने की शुरुआत और गोरखपुर में एम्स के विषय पर बुधवार को उच्चस्तरीय गंभीर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र ने सांसद आदित्यनाथ से मंत्रणा की। एम्स के लिए प्रस्तावित जमीनों पर विवाद और बाधा पर चर्चाओं के बाद कूड़ाघाट स्थित गन्ना शोध संस्थान की जमीन के विकल्प पर विचार हुआ। गोरखपुर में 22 जुलाई को प्रधानमंत्री के दौरे का हवाला देते हुए पीएमओ के प्रधान सचिव ने यूपी के मुख्य सचिव से फोन पर वार्ता की।
विज्ञापन


सांसद आदित्यनाथ ने बताया कि इसी क्रम में प्रदेश शासन की तरफ से कूड़ाघाट स्थित गन्ना शोध संस्थान की जमीन पर एम्स की स्थापना का प्रस्ताव पीएमओ को उपलब्ध कराया गया। एम्स के लिए जरूरी करीब 200 एकड़ जमीन की जरूरत देखते हुए तय किया गया कि गन्ना शोध संस्थान की 130 एकड़ जमीन पर एम्स का चिकित्सकीय परिसर तामीर किया जा सकता है, जबकि इससे कुछ दूरी पर मौजूद करीब 80 एकड़ जमीन पर चिकित्सकों व स्टाफ की आवासीय व्यवस्था की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थितियों के बीच एम्स की स्थापना में रुकावटों का दौर खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री 22 जुलाई को गोरखपुर में फर्टिलाइजर कारखाने के साथ एम्स का भी शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed