{"_id":"5cb8a1f8bdec221454121eaf","slug":"after-the-complaint-lekhpal-beaten-a-divyang-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत से नाराज लेखपाल ने दिव्यांग को चप्पल से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत से नाराज लेखपाल ने दिव्यांग को चप्पल से पीटा
Thu, 18 Apr 2019 09:42 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 18 Apr 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग को चप्पल से मारते लेखपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत एक दिव्यांग को करना महंगा पड़ा। एक तो शरीर से लाचार, दूसरे सरकारी सुविधा का लाभ न मिलना। इससे परेशान होकर उसने आवाज उठाने की कोशिश की लेकिन उसको इसका खामियाजा भुगतना पडा।
विज्ञापन
चप्पल से उसकी जमकर पिटाई हुई और लोग तमाशबीन बने रहे। अब पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में लेखपाल की खूब किरकरी हो रही है। दरअसल यह मामला निचलौल क्षेत्र के झरवलियां गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में ट्राईसाइकिल पर बैठे दिव्यांग का नाम बिरजू है। पिटाई का वीडियो 15 सेकेंड का है। इस बीच दिव्यांग को करीब 5 बार चप्पल से मारा गया है। यह बताया जा रहा है कि बीते 16 अप्रैल को निचलौल क्षेत्र के झरवलियां गांव में बूथ का निरीक्षण करने मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर पहुंचे। यहां दिव्यांग बिरजू ने उनसे कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उसने अपनी समस्या को मंडलायुक्त के समक्ष रखा।
विज्ञापन
उसने बताया कि आवास एवं शौचालय नहीं मिला है। इसके अलावा किसान सम्मान योजना का लाभ भी नहीं मिला है। इन सब बातों को सुनने के बाद मंडलायुक्त ने लेखपाल पर नाराजगी जाहिर करते हुए दायित्व के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दी। मंडलायुक्त की चेतावनी से नाराज होकर लेखपाल ने दिव्यांग पर अपना गुस्सा उतार दिया। मंडलायुक्त के जाने के बाद प्राईमरी स्कूल के पास पेड़ के नीचे दिव्यांग बिरजू की ट्राईसाइकिल को रोक लिया। इसके बाद लेखपाल ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसे चप्पल से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
दिव्यांग हाथ जोड़कर दया की भीख मांगता रहा लेकिन उसे जरा भी रहम नहीं आया। पास में खड़े कुछ लोग पहले बचाने की कोशिश करते हुए वीडियो में दिख रहे हैं, लेकिन फिर वह लोग भी लेखपाल का आक्रोश देख पीछे हट गए। यह पूरा कारनामा किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया और गुरुवार को वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई। क्षेत्राधिकारी निचलौल रणविजय सिंह ने बताया कि दिव्यांग की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। इसकी जांचकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया जाएगा। वहीं एसडीएम निचलौल देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।