फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Administration hide the actual figure of flood

बाढ़ की सही तस्वीर छिपा रहा प्रशासन

Mon, 01 Aug 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Mon, 01 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Administration hide the actual figure of flood
अजवनिया रिंगबांध के पास झरवा गांव के चारों ओर बाढ़ की वजह से नाव का इस्तेमाल कर दैनिक काम निपटा रहे लोग। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
नदियों के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति विकट होती जा रही है। दूसरी तरफ प्रशासन बाढ़ प्रभावित गांवों की सही तस्वीर नहीं पेश कर रहा है। इससे बहुत से प्रभावित गांवों के लोग सरकारी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ प्रभावित गांवों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


राप्ती, घाघरा के जलस्तर में रविवार को वृद्धि दर्ज की गई। अब बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या 61 हो गई है। चारों तरफ पानी से घिरे गांवों की संख्या प्रशासन 18 बता रहा है, जबकि गोला तहसील में ही दर्जन भर गांव चारों तरफ पानी से घिरे हैं। बावजूद इसके प्रशासन को वहां बाढ़ का कोई असर नहीं दिख रहा है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि सरकारी आंकड़े बाढ़ की सही तस्वीर नहीं पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट में नदियों का जलस्तर अभी बढ़ रहा है, पर उसकी रफ्तार धीमी है। जिले की प्रमुख नदियों में घाघरा, राप्ती का जलस्तर बढ़ रहा है और वह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं रोहिन का जलस्तर नीचे की ओर जा रहा है, पर वह अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कुंआनो का जलस्तर भी घट रहा है। बाढ़ प्रभावित गांवों में 52 नावों को लगा दिया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. चंद्रभूषण ने कहा कि गोला तहसील में इस तरह की बात सामने आ रही हैं कि कुछ गांव प्रभावित हैं। इसके लिए एसडीएम व अन्य कर्मचारियों से कहा गया है कि वह खुद क्षेत्रों का दौरा कर देखें कि गांवों की क्या स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदियाें का जलस्तर
राप्ती           बर्डघाट में      75.290 बढ़त पर है।
घाघरा      बरहज             67.100 बढ़त पर।
रोहिन    तिनमुहानी           82.860 जलस्तर नीचे जा रहा है। 
कुआनो  चंद्रदीप घाट         88.560 नीचे जा रही है।

विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
विधायक विजय बहादुर यादव ने रविवार को रोहिन नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। रेग्युलेटर का हो रहे रिसाव का निरीक्षण किया। ड्रेनेज खंड के अधिकारियों से कहा कि रिसाव वाले स्थान पर कार्य नहीं कराया गया है। इससे लगता है कि अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ अरविंद चौरसिया, चंदन यादव, जुबेर अहमद, अमीरूद्दीन अंसारी, राकेश पासवान, राहुल गुप्ता, हरिश्चंद्र निषाद, नीरज चौधरी, जयंत निषाद, विशाल सिंह, बंटी निषाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed