फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   abvp protest for education in private school

निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में उतरा एबीवीपी

Wed, 13 Apr 2016 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 13 Apr 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
abvp protest for education in private school
प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस वसूली के विरोध में डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
निजी स्कूलों में फीस वृद्धि, किताब-कॉपी व ड्रेस में कमीशनखोरी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। ऐसा न होने पर भविष्य में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्रांत मंत्री राकेश मौर्य ने कहा कि प्रतिवर्ष निजी स्कूलों में फीस में वृद्धि कर दी जाती है। जिससे अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फीस के साथ ही अब स्कूल से कॉपी-किताब भी दिया जा रहा है। डील वाले दुकानों से ही ड्रेस लेने की अनिवार्यता कर दी गई है। कमीशनखोरी में शहर के अच्छे स्कूल प्रबंधन भी शामिल हैं। इससे अभिभावकों का बजट गड़बड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


महानगर मंत्री उमेश कुमार सूर्यांश ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में हो रहे बाजारीकरण को बंद कराया जाना चाहिए। फीस को लेकर एक स्लैब प्रशासन तय कराए ताकि लूट खसोट न हो सके। उन्होंने कहा कि बहुत सारे स्कूल बगैर मान्यता के चल रहे हैं। इसमें अधिकारियों की भी मिलीभगत है। जांच कराकर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शांतनु श्रीवास्तव, नेहा मणि, सिद्धार्थ कुशवाहा, अमित राव, नवनीत शर्मा, दिवाकर, चन्द्रेश शर्मा, रवि प्रकाश माझी, अभिषेक कुशवाहा आदि  कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed