{"_id":"56def65a4f1c1bbc6c8b4568","slug":"a-token-will-have-to-taken-first-for-ticket-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजर्व टिकट के पहले लेना होगा टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजर्व टिकट के पहले लेना होगा टोकन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 09 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
रिजर्व टिकट के पहले लेना होगा टोकन
- फोटो : file photo
अब रिजर्व टिकट (सामान्य व तत्काल) लेने के पहले टोकन लेना होगा। रेल प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। तत्काल टिकट में यह सुविधा इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगी, जबकि सामान्य टिकट के लिए अभी समय लगेगा। मंगलवार को एरिया मैनेजर देवानंद ने आरक्षण केंद्र पर तैयारियों का निरीक्षण किया।
एरिया मैनेजर ने बताया कि तत्काल टिकट के लिए टोकन सुबह 5:30 बजे से मिलेगा। इसके अलावा आरक्षण केंद्र पर अलग से एक काउंटर बनेगा। टोकन लेने के बाद जब टिकट की बुकिंग शुरू होगी तो यात्री अपना नंबर आने पर संबंधित काउंटर से टिकट ले लेंगे। इसके लिए आरक्षण केंद्र काउंटर के पास और बाहर डिस्पले बोर्ड पर काउंटर नंबर और टोकन नंबर डिस्पले होता रहेगा। उन्होंने बताया कि तत्काल के टोकन पर एनईआर तत्काल सर्विस लिखा रहेगा।
कोलकाता-आसनसोल वाया गोरखपुर 21 को जाएगी
होली पर यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए कोलकाता-गोरखपुर-आसनसोल के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन (03131) 21 मार्च को कोलकाता से रात 8:05 बजे चलकर कर दूसरे दिन दोपहर दो बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (03132) गोरखपुर-आसनसोल 22 मार्च को गोरखपुर से दोपहर 3:30 बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह पांच बजे आसनसोल पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 6, शयनयान के 9, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक कोच समेत कुल 22 कोच लगेंगे।