{"_id":"67-97710","slug":"Gorakhpur-97710-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीमियम ट्रेन छूटने पर यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रीमियम ट्रेन छूटने पर यात्रियों ने किया हंगामा
Gorakhpur
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर एलटीटी प्रीमियम ट्रेन मंगलवार को करीब दो घंटे की देरी से प्लेटफॉर्म पर आई। सही सूचना के अभाव में कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। यात्रियों ने बाद में यात्री मित्र कक्ष में हंगामा किया और स्टेशन प्रबंधक से शिकायत कर किराया वापस कराने की मांग की। इसके बाद यात्रियों को दूसरी ट्रेनों में सीटें उपलब्ध कराकर रवाना किया गया।
प्रीमियम ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक से सुबह साढ़े आठ बजे जाती है। मंगलवार को एलटीटी से ही रैक विलंब से आने के कारण ट्रेन दो घंटे की देरी से प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आई। करीब 20 मिनट बाद ट्रेन रवाना हो गई। इसके बाद कुछ यात्री, यात्री मित्र कक्ष में पहुंचे और हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि ट्रेन के आने और प्लेटफॉर्म की सही जानकारी नहीं दी गई। जिसके चलते उनकी ट्रेन छूट गई। यात्री किराया वापस कराने की जिद करने लगे। स्टेशन प्रबंधक ने उन्हें बताया कि प्रीमियम ट्रेन का किराया वापस नहीं होता है। बाद में चार यात्रियों को पौने तीन घंटे की देरी से चली गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस और दो यात्रियों को शाम को कुशीनगर एक्सप्रेस से भेजा गया। हालांकि कुशीनगर एक्सप्रेस से जाने वाली यात्रियों को दोबारा रिजर्वेशन कराना पड़ा। स्टेशन प्रबंधक राममूर्ति ने बताया कि प्रीमियम ट्रेन चलने के करीब 15 मिनट पहले से सूचना प्रसारित की गई। यात्री ही विलंब से आए थे। बाद में उन्हें दूसरे ट्रेनों से भेज दिया गया।