{"_id":"67-97535","slug":"Gorakhpur-97535-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में 17 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में 17 श्रद्धालु घायल
Gorakhpur
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर/खोराबार। फोरलेन बाईपास पर शुक्रवार रात श्रद्धालुओं से भरी बस जेसीबी से टकरा गई। हादसे में 17 श्रद्धालु घायल हो गए। पश्चिम बंगाल से श्रद्धालुओं का जत्था अजमेर शरीफ जा रहा था। खोराबार पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद शनिवार सुबह सभी को छुट्टी दे दी गई।
पश्चिम बंगाल, नारायणपुर के चोपरी गांव से 50 श्रद्धालुओं का जत्था अजमेर शरीफ जाने के लिए चार दिन पहले बस से निकला था। मुज्जफरपुर होते हुए बस शुक्रवार रात 12:30 बजे खोराबार के सिक्टौर फोरलेन बाईपास पर पहुंची थी। इसी दौरान सहजनवां की तरफ जा रही जेसीबी मशीन में बस चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के समय सभी श्रद्धालु सो रहे थे। झटका लगने से कमरूल (20), असमुद्दीन (48), नसरूल (45), शहाक (58), खुर्रसुद्दीन (50), समशुल (45), इनुद्दीन (60), जलालुद्दीन (35), चमन अली (45), धनमाम (50), तसीरुद्दीन (65), खुसरुद्दीन, सरिबा खातून, ऐमुद्दीन, दिलवर हुसैन (22) और जमीरुलनिशा (40) घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उपचार के बाद शनिवार सुबह सभी को छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद जेसीबी लेकर चालक फरार हो गया। दोपहर बार श्रद्धालुओं को दूसरी बस से अजमेर शरीफ भेजा गया।