{"_id":"67-95339","slug":"Gorakhpur-95339-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘महंत अवेद्यनाथ के कार्य प्रेरणा देते रहेंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘महंत अवेद्यनाथ के कार्य प्रेरणा देते रहेंगे’
Gorakhpur
Updated Tue, 16 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। महंत अवेद्यनाथ को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को भी शहर में शोक सभाएं हुईं। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूज्य महंत भले ही समाधिस्थ हो गए हैं, लेकिन उनके कार्य हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
नगर निगम सदन कक्ष में मेयर डॉ. सत्या पांडेय की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई। मेयर ने कहा कि पूज्य महंत अवेद्यनाथ नगर निगम के पदेन सदस्य थे। लोकसभा एवं विधानसभा में क्षेत्र के प्रतिनिधि के तौर पर उन्होंने विकास के कई अहम कार्य कराए। पदेन सदस्य एवं एमएलसी विनोद पांडेय ने कहा कि छुआछूत जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ उनके कार्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी, निगम स्टाफ एवं पार्षद मौजूद रहे। बिछिया की मैत्रीपुरम कॉलोनी में भाजपा नेता अमरनाथ पासवान की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई। मनोज मिश्र, सत्येंद्र कुमार पाल, महातम पासवान आदि ने दो मिनट मौन रखकर ब्रह्मलीन महंत को श्रद्धांजलि दी। बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर महानगर मंत्री रवि प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मलीन महंत को श्रद्धा सुमन चढ़ाए। अखिल भारतीय ईपीएफ, पेंशन भोगी फेडरेशन की ओर से कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी त्रिपाठी ने नेतृत्व में महंत अवेद्यनाथ को श्रद्धांजलि दी गई। महामंत्री रामयश ने उन्हें दलितों एवं आदिवासियों का रहनुमा बताया। हुमायूंपुर स्थित श्री सिद्धिविनायक छात्रावास में संस्थापक प्रमोद द्विवेदी की अध्यक्षता में छात्रों ने ब्रह्मलीन महंत को श्रद्धांजलि दी। प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि महंत जी के ब्रह्मलीन होने से हमने मार्गदर्शक खो दिया। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट ने उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा की। संचालन संयुक्त मंत्री गुरुदत्त त्रिपाठी ने किया। राम प्रकाश सिंह ने कहा कि महंत जी के ब्रह्मलीन होने से अधिवक्ता मर्माहत हैं। जिला अधिवक्ता एसोसिएशन ने अध्यक्ष जय प्रकाश नारायण श्रीवास्तव नेतृत्व में सभा कर संवेदना जताई। केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाओ मंच ने यूनिवर्सिटी गेट पर छात्रों के साथ ब्रह्मलीन महंत को श्रद्धांजलि दी।