फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   उपनिदेशक मंडी समेत पांच पर हत्या का केस

उपनिदेशक मंडी समेत पांच पर हत्या का केस

Tue, 16 Sep 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 16 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मंडी समिति के उपनिदेशक सहित पांच लोगों के खिलाफ खोराबार पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। लखनऊ में छत से गिरने के कारण चपरासी की मौत हो गई थी। विभागीय अफसर इसे आत्महत्या बता रहे थे जबकि चपरासी के घरवालों का आरोप है कि अधिकारियों के अनैतिक काम की जानकारी हो जाने के बाद भेद खुलने के भय से लखनऊ ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को फलमंडी के सामने शव रखकर लोगों ने जाम लगाया था।
विज्ञापन

खजनी थानाक्षेत्र के खोरठा का रहने वाला 25 वर्षीय अमित मंडी परिषद गोरखपुर में चपरासी के पद पर कार्यरत था। 11 सितंबर को लखनऊ में छत से गिरकर उसकी मौत हो गई। अमित के घरवालों ने मंडी समिति के उपनिदेशक अंजनी, विभाग के बाबू दयाशंकर, लालजी, गिरजा और गाड़ी चालक जयकिशोर पर उत्पीड़न करने के साथ ही हत्या करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग करते हुए लोगों ने शनिवार को फलमंडी के सामने शव रखकर गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर जाम लगाया था। इस दौरान अमित के परिवार वालों ने पुलिस को एक सुसाइड नोट भी दिखाया था। सोमवार को खोराबार थाने तहरीर लेकर पहुंचे अमित के छोटे भाई रोहित ने बताया कि अमित को उपनिदेशक अंजनी के साथ ही कर्मचारियों के अनैतिक काम की जानकारी मिल गई थी। भेद खुलने के भय से यह लोग उसका उत्पीड़न कर रहे थे। साजिश के तहत लखनऊ ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष खोराबार जेपी सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed