{"_id":"67-59146","slug":"Gorakhpur-59146-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली के दर्शन को पहुंचा थाई दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली के दर्शन को पहुंचा थाई दल
Gorakhpur
Updated Thu, 14 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर और जन्मस्थली लुंबिनी के दर्शन के लिए थाईलैंड का 84 सदस्यीय दल बुधवार को वाराणसी से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा। प्रशासन, स्वास्थ्य एवं उद्योग जगत से जुड़े दल के ये सदस्य भारत में बुद्ध धर्मस्थलों के दर्शन के लिए आए हुए हैं। बोधगया और सारनाथ होते हुए बैंकाक एयरवेज से यह दल दोपहर ढाई बजे यहां पहुंचा, फिर सड़क मार्ग से कुशीनगर रवाना हो गया। भगवान बुद्ध के दर्शन और रात्रि विश्राम के बाद दल बृहस्पतिवार को लुुंबिनी जाएगा और वहां से लौटकर गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन करने के बाद शाम चार बजे वाया वाराणसी बैंकाक लौट जाएगा।
एयरपोर्ट पर सिटी मजिस्ट्रेट गिरिजेश त्यागी, पूर्व विधायक अंबिका सिंह और जेट एयरवेज के अफसरों-कर्मचारियों ने इस दल का स्वागत किया। बैंकाक एयरवेज के सीईओ ने बताया कि बैंकाक के कई लोग यहां बुद्ध से जुड़े धर्मस्थलों के दर्शन के लिए आना चाहते हैं। एयरवेज की कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की इस इच्छा को पूरा किया जा सके। बैंकाक एयरवेज के कैप्टन कमलेश चन्द ने बताया कि एयरवेज के सीईओ प्रसर्त पी. ओसोथ की अगुवाई में यह दल दो दिनों पहले वाराणसी आया। उसके बाद बोधगया और सारनाथ भ्रमण के बाद दल यहां पहुंचा है।