फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रेखा के घर लग गया पोस्टपेड बिजली मीटर

रेखा के घर लग गया पोस्टपेड बिजली मीटर

Fri, 19 Apr 2019 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 19 Apr 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
रेखा के घर लग गया पोस्टपेड बिजली मीटर
रेखा देवी - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। रेखा के घर बृहस्पतिवार को बिजली कनेक्शन लगा दिया गया। कनेक्शन लग जाने से परिवार में खुशी है। लेकिन यह खुशी घर तब आई जब पिछले हफ्ते रेखा ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल कर आग लगाने की कोशिश की। रेखा दो साल से पोस्टपेड कनेक्शन के लिए बिजली विभाग के अफसरों के दफ्तर के चक्कर लगा-लगाकर आजिज आ गई थी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के दिलेजाकपुर इलाके की रेखा के परिवार में संपत्ति विवाद होने की वजह से निगम के अधिकारी कनेक्शन नहीं लगा रहे थे। जबकि रेखा का तर्क था कि विवादित होने के बाद उनके जेठ को कनेक्शन दे दिया गया। बीते बृहस्पतिवार को रेखा ने जब अधिशाषी अभियंता कार्यालय परखुद पर केरोसिन तेल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की, तब विभाग की आंख खुली। उस समय बीच बचाव कर किसी तरह रेखा को बचाया गया। इसके बाद भाजपा नेताओं के दबाव बनाने पर एक हफ्ते में आज कनेक्शन दे दिया गया।
विज्ञापन


शपथ पत्र( विवादित परिसर) को आधार बनाकर कनेक्शन दिया गया है। संपत्ति विवाद के मामलों में इस आधार पर कनेक्शन दे दिया जाता है। अगर उपभोक्ता केस हार जाता है तो कनेक्शन स्वत: ही रद्द हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेपी यादव, अधिशाषी अभियंता खंड द्वितीय

पहले मुख्य अभियंता ने यह कहा था

मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह ने पिछले बृहस्पतिवार को अमर उजाला के पूछने पर कहा था, महिला ने मुलाकात की थी। नियमानुसार उन्हें प्रीपेड कनेक्शन ही दिया जा सकता है। उन्हें पहले भी समझाया गया था, मगर वह पोस्टपेड कनेक्शन की मांग कर रही हैं। बिजली निगम की इसमें लापरवाही नहीं है।
अब एक हफ्ते में ही उनके मातहतों ने विवादित संपत्ति मामले में कनेक्शन देने का नियम खोज निकाला और पोस्टपेड कनेक्शन दे दिया है।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed