फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जिला योजना समिति के चुनाव में भाजपा का दबदबा

जिला योजना समिति के चुनाव में भाजपा का दबदबा

Wed, 28 Mar 2018 08:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 28 Mar 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
जिला योजना समिति के चुनाव में भाजपा का दबदबा
भाजपा कार्यालय पर विजयी प्रत्याशी खुशी जताते हुए। - फोटो : Amar Ujala
जिला योजना समिति के चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा। बुधवार को घोषित नतीजे में छह सीटें भाजपा के खाते में गई हैं। इसमें से दो सीट का चुनाव निर्विरोध हुआ है। इस पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जश्न भी मनाया।
विज्ञापन


जिले की विकास योजनाओं और बजट की मंजूरी जिला योजना समिति देती है। इसके अध्यक्ष जिले के प्रभारी मंत्री होते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के अलावा 26 जिला पंचायत सदस्य इसके नामित सदस्य हैं। छह सदस्यों का चयन चुनाव से होता है। इसके लिए मतदान कराया गया था। नगर निगम के पार्षद और नगर पंचायत के सदस्यों ने वोट डाला और अपना प्रतिनिधि चुना। इसके नतीजे बुधवार को घोषित किए गए।
विज्ञापन


नगर निगम गोरखपुर से राजेंद्र नगर पश्चिमी की सभासद रिंकी देवी का चुनाव निर्विरोध हुआ। बांसगांव से संजय सिंह, गोला से शत्रुघ्न कसौधन, उनवल से संतोष राम त्रिपाठी, बड़हलगंज से कुसुम देवी और पिपराइच से बिंदु देवी ने चुनाव जीता है। इस पर महापौर सीताराम जायसवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सांसद कमलेश पासवान, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, फतेह बहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, विपिन सिंह, संत प्रसाद, संगीता यादव, विमलेश पासवान और शीतल पांडेय ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed