फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

Mon, 12 Feb 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 12 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
सम्मानित किए गए मेधावी। - फोटो : Amar Ujala
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित नौ दिवसीय स्वयंसिद्ध कार्यक्रम के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में सम्मानित किया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। विजेताओं ने इसे कभी ना भूलने वाला पल बताते हुए, आगे भी प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इस दौरान वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने अपने विद्यार्थी काल तथा इमरजेंसी के दौरान किए संघर्षों को प्रतिभागियों के साथ साझा किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि एमएमएमयूटी के कुलपति ने प्रो. एसएन सिंह ने देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला और उन्हें समाज में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। एबीवीपी के प्रांत अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर मेयर सीताराम जायसवाल, प्रो. सुषमा पांडेय, चीफ प्रॉक्टर प्रो. गोपाल प्रसाद, संगठन के महानगर अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिंह, मंत्री भूपेंद्र प्रताप सिंह, महानगर मंत्री नवनीत शर्मा, स्वयंसिद्ध केे संयोजक अनूप भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सम्मानित होने वाले विजेता
गायन : एकल में अभिनव पांडेय, शुभम शुक्ला और मनीष। समूह में हिंदी केसरी यादव, आर्दश चंद और शिवानी पांडेय की टीम।
मैराथन : महिला वर्ग में सुजाता, सोनाली, सृष्टि। पुरुष में सुनील निषाद, आकाश कुमार, सुग्रीव।
पोस्टर मेकिंग: वरिष्ठ वर्ग में सूरज चौहान, शिवम शर्मा, पूजा चौधरी। कनिष्ठ वर्ग में अभिनय सिंह।
रंगोली : वरिष्ठ वर्ग में खुशबू सिंह, शिवम कुमार, मनोज विश्वकर्मा। कनिष्ठ वर्ग में निखिल अग्रहरि, मंजू कन्नौजिया।
निबंध : वरिष्ठ में मृदुत्पल निर्लोमी, रोशनी कुशवाहा, प्रभा शर्मा। कनिष्ठ वर्ग में वैभव शर्मा, राहुल कांदू, ऋतिक द्विवेदी।
नाट्य : अमृत आनंद व साथी, राहुल पांडेय और अर्पित द्विवेदी व टीम।
नृत्य : समूह में अभिषेक यादव व साथी, सत्यम, विभा सिंह व साथी। एकल में शांभवी तिवारी, अभिषेक यादव, नरेंद्र प्रताप सिंह।
युवा कवि गोष्ठी : कासिम रजा, भीमसेन सिंह, मृदुत्पल गुप्ता।
वाद-विवाद : वरिष्ठ में निहारिका यादव, मृदुत्पल निर्लोमी, आदर्श त्रिपाठी। कनिष्ठ में ऋषभ शुक्ला, आयुष, राहुल।
सामान्य ज्ञान : कनिष्ठ में राहुल कांदू, अर्पित द्विवेदी, वैभव शर्मा। वरिष्ठ में अवंतिका सिंह, विजय कुमार, मनोज सिंह।
बैडमिंटन : वरिष्ठ पुरुष वर्ग में आकाश कुमार, रवि त्रिपाठी, रिशुनायक। कनिष्ठ में आदित्य सूर्यवंशी, कान्हा अग्रवाल, यशवहीन मिश्रा।
शतरंज : कनिष्ठ में शुभांकर, उज्जवल, आशीष। वरिष्ठ में अस्मित त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव। वरिष्ठ महिला में श्रेया त्रिपाठी, अंजली गौड़, प्रिया नायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्विज : प्रथम- अशोक कुमार, रमाशंकर प्रजापति, नकक्षेह गुप्ता। द्वितीय- अनिल कुमार वर्मा, राम जियावन, रामकृपा। तृतीय- अभिजीत, प्रयाग, अजय दुबे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed