{"_id":"59cbfee74f1c1ba8538b4b96","slug":"91506541287-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथ पर सवार होकर निकलेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रथ पर सवार होकर निकलेंगे सीएम योगी
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरक्ष पीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दशहरा (30 सितंबर) के विजय जुलूस में हिस्सा लेंगे। गोरखनाथ मंदिर से रथ यात्रा निकलेगी। रथ पर सवार होकर गोरक्ष पीठाधीश्वर मानसरोवर मंदिर तक जाएंगे। वहां भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करेंगे, फिर रामलीला मैदान जाकर राम-लक्ष्मण का तिलक करेंगे। परंपरागत तरीके से निकलने वाले इस जुलूस के दौरान सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त रहेगा। । यह पहला मौका होगा, जब सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ विजय जुलूस में हिस्सा लेंगे। वहीं बुधवार का दिन सीएम ने पूजा-पाठ के बीच गुजारा।
नवरात्र में पूजा-पाठ के लिहाज से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर आए हैं। वह 30 सितंबर तक यहीं रहेंगे और एक अक्तूबर को लखनऊ वापस लौटेंगे। मुख्यमंत्री के पूजा-पाठ का जो शेड्यूल जारी हुआ है, उसके मुताबिक 30 सितंबर को वह गोरखनाथ मंदिर में पीठाधीश्वर की कुर्सी पर विराजमान होंगे। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक भक्त उन्हें तिलक लगाएंगे। पीठाधीश्वर भी भक्तों का तिलक करेंगे। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर से विजय जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस में गोरखनाथ मंदिर से संबंधित लोग भाला, कृपाण लेकर रथ के साथ चलेंगे। मनसरोवर मंदिर में पूजा-पाठ के बाद रामलीला मैदान में राम-लक्ष्मण के तिलक का कार्यक्रम होगा, फिर गोरखनाथ मंदिर में सहभोज होगा।