फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पेट्रोल में मिलावट के संदेह पर दो टैंकर सील

पेट्रोल में मिलावट के संदेह पर दो टैंकर सील

Sat, 16 Sep 2017 01:39 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल में मिलावट के संदेह पर दो टैंकर सील

विज्ञापन
गोरखपुर। मिलावट के संदेह पर इंडियन ऑयल (आईओसी) के अफसरों ने बैतालपुर डिपो से आए दो पेट्रोल टैंकर सील कर दिए। दोनों टैंकर से पेट्रोल के नमूने लेकर उन्हें लखनऊ और मुगलसराय स्थित लैब के साथ ही बैतालपुर डिपो में भी जांच के लिए भेजा गया है। अफसरों का कहना है कि रिपोर्ट आने पर ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
दुर्गाबाड़ी स्थित आईओसी के लिब्रो फ्यूल पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की सुबह बैतालपुर डिपो से पहुंचे पेट्रोल के टैंकर का जब घनत्व नापा गया तो वह मानक के मुताबिक नहीं मिला। पंप के मैनेजर विनोद पांडेय के मुताबिक टैंकर में मौजूद पेट्रोल का घनत्व करीब 755 घन मीटर था, जबकि डिपो से मिले चालान पर 742 घन मीटर दर्ज था। मानक के मुताबिक डिपो से टैंकर में तेल भरने के बाद चालान पर दर्ज घनत्व में तीन घन मीटर अधिक या कम होने की आशंका होती है, मगर जांच में घनत्व कहीं अधिक पाया गया। यही नहीं, आठ सितंबर को भी पेट्रोल पंप पर बैतालपुर डिपो से जो टैंकर पहुंचा था उसका भी घनत्व मानक से अधिक था। इसकी सूचना पंप मालिक ने आईओसी के अफसरों को दी तो हड़कंप मच गया। गोरखपुर के सीनियर डिविजनल मैनेजर एससी चौधरी के निर्देश पर सेल्स मैनेजर चंद्रशेखर और बैतालपुर डिपो के राजीव रंजन किशोर ने पेट्रोल पंप मालिक की मौजूदगी में दोनों से नमूने लेकर टैंकर सील कर दिए।
विज्ञापन


पेट्रोल में पानी की मिलावट पर हुआ था हंगामा
गोरखपुर। दुर्गा बाड़ी स्थित लिब्रो फ्यूल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी की मिलावट का आरोप लगाते पिछले महीने ही उपभोक्ताओं ने हंगामा किया था। दो युवकों ने बोतल में पेट्रोल लिया तो तेल का रंग बदल गया। ऊपर की तरफ पेट्रोल का रंग तो नीचे की तरफ पानी जैसा दिखाई पड़ने पर युवकों ने जमकर हंगामा किया। बाद में कुछ और उपभोक्ताओं ने भी मिलावटी तेल की वजह से गाड़ी खराब होने का आरोप लगाया था। हंगामा बढ़ने पर पेट्रोल पंप मालिक को पुलिस बुलानी पड़ी थी। बाद में आईओसी और जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने तेल का नमूना लेकर उसे जांच के लिए भेजा था जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जांच में पाया गया कि डिपो से चालान में दर्ज घनत्व से पेट्रोल पंप पर पहुंचे टैंकर में तेल का घनत्व काफी अधिक था। मानक के मुताबिक इसमें तीन घन मीटर ही तेल कम या अधिक होना चाहिए। तेल का रंग भी बदला मिला है।

- चंद्रशेखर, एरिया सेल्स मैनेजर, आईओसी

बैतालपुर डिपो से आने वाले तेल में गड़बड़ी की शिकायत पर कई बार हंगामा हो चुका है। गड़बड़ी डिपो के अफसर-कर्मचारी करते हैं और बदनामी पेट्रोल पंप की होती है। हमने डिपो के दोषी अफसरों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
- राजन शाही, मंडल अध्यक्ष पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed