फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   100 स्कूलों में पठन पाठन ठप

100 स्कूलों में पठन पाठन ठप

Tue, 12 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
100 स्कूलों में पठन पाठन ठप
संतकबीरनगर। शिक्षामित्रों के आंदोलन के चलते जिले के 100 विद्यालयों में पठन पाठन ठप है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को 1112 शिक्षामित्र अनुपस्थित रहे। विभाग ने इसकी सूचना शासन को भेज दी।
विज्ञापन

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजित शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द हो जाने से नाराज शिक्षामित्र आंदोलन पर हैं। पहले जिले में और उसके बाद 11 सितंबर सेे दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने जिलों से उनकी रिपार्ट तलब की है। जिसमें कितने शिक्षामित्र विद्यालय पर नहीं आ रहे है और उनके न आने से विद्यालयों की क्या स्थिति है। इसकी रिपोर्ट रोजाना तलब की जा रही है। विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक करीब तीन सौ विद्यालय समायोजित शिक्षामित्रों के सहारे संचालित हो रहे थे। जिसमें से दौ सौ विद्यालयों पर अगल बगल के शिक्षकों को तैनात कर किसी तरह से पठन पाठन का कार्य चलाया जा रहा है। अभी भी करीब 100 विद्यालय ऐसे है जहां पर शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है। इन विद्यालयों पर बच्चे तो आ रहे हैं, पर बिना पढ़ाई के वापस चले जा रहे है। बीएसए माया सिंह ने बताया कि इन विद्यालयों पर शिक्षकों को भेजने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जहा ंपर अतिरिक्त शिक्षक है उन्हें उन विद्यालयों पर भेजकर पठन पाठन शुरू कराया जा रहा है। मंगलवार को 1112 शिक्षा मित्र अनुपस्थित रहे है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed