{"_id":"5c5349d5bdec2273ac45e084","slug":"81548962261-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर, भ्रष्टाचारी नहीं करेंगे मोदी और योगी की तारीफ: सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर, भ्रष्टाचारी नहीं करेंगे मोदी और योगी की तारीफ: सुरेंद्र
Fri, 01 Feb 2019 12:47 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर विवादित बयान दिया। गोरखपुर आए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान राम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमान जैसे काम कर रहे हैं। गरीबों का भला हो रहा है। इन नेताओं की तारीफ हम नहीं तो क्या ये भ्रष्टाचारी और चोर करेंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। सीजनल और रीजनल नहीं ओरजिनल नेता जीतेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इसी सिलसिले में गोरखपुर आए विधायक सुरेंद्र सिंह ने सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों से कहा कि प्रियंका गांधी सीजनल नेता हैं। कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए परिवार ही संसार है, जबकि योगी और मोदी के लिए संसार सब कुछ है। भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। नेता ईमानदार और चरित्रवान हो तो कोई टक्कर नहीं दे सकता है। गठबंधन को जरूर हराएंगे।