{"_id":"5b4ba00d4f1c1b45748b50f7","slug":"81531682829-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद भी तो चेतिए! मत कीजिए पॉलिथीन का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद भी तो चेतिए! मत कीजिए पॉलिथीन का इस्तेमाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
रविवार से पॉलिथीन की बंदी का असर नहीं दिखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर आपका है। इसकी बेहतरी और सलामती की फिक्र आपको भी करनी चाहिए। बारिश के दौरान शहर को ‘डुबोने’ के लिए जिम्मेदार पॉलिथीन पर सरकार ने 15 जुलाई से रोक लगाने की घोषणा तो कर दी है, लेकिन जब तक आप अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे रोक के बेअसर होने की संभावना बनी रहेगी। इसकी बानगी बैन के पहले दिन नजर भी आई जब शहर में काफी संख्या में लोग पॉलिथीन में सामान खरीदते-बेचते दिखे। वहीं, रविवार होने की वजह से नगर निगम प्रशासन भी ‘छुट्टी’ पर रहा। पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों, ठेली वालों के खिलाफ कोई अभियान नहीं चला।
नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह ने कहा कि सोमवार को मेयर की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ बैठक होनी है। इसमें व्यापारियों को पॉलिथीन पर रोक संबंधी नए नियमों की जानकारी दी जाएगी। आगे से पॉलिथीन के भंडारण, विक्रय करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह ने कहा कि सोमवार को मेयर की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ बैठक होनी है। इसमें व्यापारियों को पॉलिथीन पर रोक संबंधी नए नियमों की जानकारी दी जाएगी। आगे से पॉलिथीन के भंडारण, विक्रय करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कुछ ने समझदारी दिखाई
पॉलिथीन पर रोक के पहले दिन जहां पढ़े लिखे लोग भी इसका इस्तेमाल करते दिखे। वहीं, कई लोगों ने अपनी जिम्मेदारी समझी और कपड़े का थैला घर से साथ लेकर निकले । कुछ ऐसे भी दिखे जो पॉलिथीन की जगह कागज, गमछे में सामान बांधकर ले गए।
विज्ञापन