फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सहारनपुर के फर्नीचर, भदोही के कारपेट की धूम

सहारनपुर के फर्नीचर, भदोही के कारपेट की धूम

Sun, 14 Jan 2018 08:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 14 Jan 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के फर्नीचर, भदोही के कारपेट की धूम
शिल्प महोत्सव में खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत विश्वविद्यालय में चल रहे शिल्प महोत्सव में सहारनपुर के फर्नीचर, भदोही की आकर्षक कारपेट और बनारसी साड़ियां शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। 17 जनवरी तक चलने वाले शिल्प महोत्सव में छह राज्यों के 74 शिल्पकारों ने स्टॉल लगाए हैं। हालांकि रविवार को चौथे दिन ठंड की वजह से महोत्सव में लोगों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन


शिल्प महोत्सव में सहारनपुुर के फर्नीचर को लोग पसंद कर रहे है। डबल बेड, डाइनिंग टेबल, झूले समेत डिजायनर सोफे पर बेहतरीन कारीगरी लोगों को लुभा रही है। कारीगर गुफरान ने बताया कि बेहतरीन नक्काशी की वजह से ही इनकी हर जगह काफी डिमांड है। स्टॉल पर 20-85 हजार तक की रेंज के बेहतरीन फर्नीचर हैं। सबसे आलीशान महाराजा स्टाइल सोफे की कीमत 85 हजार रुपये है। इसे तैयार करने में 10 महीने का समय लगता है। बेहतरीन नक्काशी की वजह से सोफे के ज्वाइंट को जल्दी कोई ढूंढ भी नहीं सकता। वहीं भदोही की सिल्क, वूलेन, वेलवेट से तैयार कारपेट, डोर मैट, बेड साइड मैट को भी अच्छे खरीदार मिल रहे हैं। स्टॉल पर 400 से लेकर एक लाख रुपये तक की कारपेट मौजूद है।
विज्ञापन


ऐश्वर्या का लांचा और अनुष्का की साड़ी बनाने वाले भी पहुंचे
शिल्प महोत्सव में अभिषेक बच्चन की शेरवानी, ऐश्वर्या बच्चन का लांचा और अनुष्का शर्मा की साड़ी बनाने वाले बनारस के शेषमेन बाजार के बेहतरीन कारीगर भी पहुंचे हैं। कारीगर वसीउल हसन, वकील अहमद और हसीन अहमद ने बताया कि उनके स्टॉल पर एक से बढ़कर एक सिल्क, कॉटन सिल्क, कोरा सिल्क, कतान सिल्क की ज्यादातर रेंज मौजूद है। पिछले तीन दिनों में बनारसी साड़ियों की अच्छी सेल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed