{"_id":"5a14370a4f1c1b6a678bd07f","slug":"81511274250-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर... दीक्षा भवन में नहीं चलती क्लास, पिछड़ रहा कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर... दीक्षा भवन में नहीं चलती क्लास, पिछड़ रहा कोर्स
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर... दीक्षा भवन में कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा है। इससे कोर्स में हम लोग पिछड़ रहे हैं, कोई वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए। ईडीपी सेल के कर्मचारी अतिरिक्त शुल्क की डिमांड करते हैं, बिना उसके डिग्री या सर्टिफिकेट हासिल करना मुश्किल है। प्राचीन इतिहास की लाइब्रेरी खस्ताहाल है, पढ़ने को किताबें नहीं है। कुछ ऐसी ही शिकायतें और सुझाव गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में लगी सुझाव पेटिका में पिछले 20 दिनों में आई हैं। हालांकि सुझावों की संख्या ज्यादे नहीं है, मगर विद्यार्थियों की मिल रही प्रतिक्रिया से यूनिवर्सिटी प्रशासन उत्साहित है।
सुझाव डालने वाले विद्यार्थियों ने बेहद संजीदा विषयों की तरफ यूनिवर्सिटी प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है, इनमें उपरोक्त विषयों के अलावा यूनिवर्सिटी में महिला सुरक्षा गार्ड, बेटियों के लिए टोल फ्री नंबर के साथ कक्षाओं के रेगुलर संचालन से जुड़े सुझाव दिए हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन इन शिकायतों के निपटारे के साथ सुझावों को अमल में लाने में जुट गया है। एक नवंबर को प्रशासनिक भवन में सुझाव पेटिका लगाई गई थी।
दो जगह और लगेगी पेटिका
सुझावों का दायरा बढ़ाने के लिए दीक्षा भवन और यूनिवर्सिटी गेट पर एक-एक सुझाव पेटिका और लगाई जाएगी। साथ ही शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से यूनिवर्सिटी को बेहतर बनाने के सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। वहीं सभी विभागों में इसे लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी।