{"_id":"59cd59be4f1c1bb0538b4d3b","slug":"81506630078-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप चुनाव में योगी के शहर में देंगे जोरदार टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप चुनाव में योगी के शहर में देंगे जोरदार टक्कर
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
भारत सरकार में बाल व श्रम आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी भाजपा को योगी के शहर में जोरदार टक्कर देगी। हाईकमान के दिशा-निर्देश में क्षेत्रीय संगठन में आमूल चूल परिवर्तन किया जाएगा। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी।
शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने गुरुवार को कांग्रेसजनों से रायशुमारी की। इस दौरान उन्होंने शहर के एक होटल में ब्लॉक संगठन चुनाव अधिकारियों एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक की और चुनाव के संबंध में मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 2019 के लोक सभा चुनाव कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संगठन को अत्यधिक मजबूत बनाना है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. सैय्यद जमाल ने राजपुरोहित का स्वागत करते हुए समस्त ब्लॉक अध्यक्षों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।