{"_id":"59bc1a504f1c1bb2688b4c5d","slug":"81505499728-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मोबाइल दुकानदारों पर जालसाजी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह मोबाइल दुकानदारों पर जालसाजी का केस
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर(संतकबीरनगर)। धनघटा पुलिस ने शुक्रवार को छह मोबाइल दुकानदारों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मास्टर कॉपी राइट के प्रतिनिधि की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर की। पुलिस ने आरोपी दुकानदारों के लैपटॉप कब्जे में ले लिए हैं। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
मास्टर कॉपी राइट के प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय का आरोप है कि धनघटा में मोबाइल की दुकान संचालित करने वाले लोगों से दुकान का रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया था, लेकिन लोग रजिस्ट्रेशन न करा करके इंटरनेट द्वारा मूवी और गाने को चोरी करके डाउनलोड करने के बाद ग्राहकों को बेच कर अवैध तरीके से रुपये वसूलते थे। कॉपी राइट के तहत रजिस्ट्रेशन न कराकर यह लोग सरकार से चोरी करते थे। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम मास्टर कॉपी राइट की टीम ने दुकानों पर छापेमारी करके उन्हें गानों को लोड करते हुए पकड़ कर लैपटॉप समेत थाने लाई थी। टीम के सदस्य धर्मेंद्र कुमार की तहरीर के आधार पर आलम निवासी बकौली कला, वसीम खान सुरैना, रामवृक्ष निवासी मुखलिसपुर, राजेश निवासी सलाहाबाद , उमेश निवासी बकौली कला, अर्जुन निवासी बकौली कला के खिलाफ कॉपी राइट अधिनियम एवं जालसाजी का केस दर्ज किया गया। आरोपियों के लैपटॉप को जब्त कर लिए गए हैं। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।