फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ट्रक चालकों के हंगामे के बाद फरेंदा रोड पर आवागमन बहाल

ट्रक चालकों के हंगामे के बाद फरेंदा रोड पर आवागमन बहाल

Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालकों के हंगामे के बाद फरेंदा रोड पर आवागमन बहाल
महराजगंज। एक सप्ताह से परेशान ट्रक चालकों ने कलेक्ट्रेट पर हंगामा किया तो प्रशासन की पहल पर फरेंदा रोड पर आवागमन बहाल कर दिया गया। इसके साथ ही शिकारपुर में काफी दिनों से कतार में खड़े ट्रक निकलने लगे। इससे ट्रक चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आईटीएम के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से भारी वाहन का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। इससे शिकारपुर के पास ट्रकों की लंबी कतार लग गई। करीब एक सप्ताह से परेशान ट्रक चालक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और गुस्से का इजहार करते हुए प्रशासन से फरेंदा रोड पर भारी वाहनों का आवागमन बहाल करने की मांग की। कुछ देर बाद ट्रक चालकों से एडीएम ने बातचीत की। एडीएम ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों से रोड के वर्तमान हालात के बारे में जानकारी ली। इसके बाद फरेंदा रोड पर आवागमन शुरू कर दिया गया। इस प्रकार एक सप्ताह से परेशान ट्रक चालकों ने राहत की सांस ली और शिकारपुर चौराहे के पास पहुंचे। ट्रक चालकों ने प्रशासन से प्रति आभार जताया। इस दौरान ट्रक चालक विश्वजीत जायसवाल, जमील, मुख्तार खान, अब्दुल सत्तार, भजन सिंह, कमालुद्दीन, राजबली, संतोष, विशाल, पिंटू, धनराज प्रसाद, नरेंद्र प्रजापति, बाहुबली, कामेश्वर, संजय कुमार, तैयब अंसार, मोहम्मद इलियास, महबूब खान, अब्दुल खान, प्रताप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्रक स्टार्ट होते ही खिल उठा ट्रक चालको का मायूस चेहरा
महराजगंज। एक सप्ताह से शिकारपुर चौराहे पर फंसे ट्रक चालको को जैसे ही प्रशासन का आदेश मिला कि आवागमन शुरू कर दिया गया है। यह सुन ट्रक चालक तेजी से ट्रक के पास पहुंचे तो उनके खशी का ठिकाना न रहा। ट्रक स्टार्ट करते उनके मायूस चहेरे खिल उठे। एक सप्ताह से दुश्वारियों को झेलने वाले ट्रक चालको ने अमर उजाला टीम को अपनी पीडा सुनाया। कोई जम्मु से सामन लेकर नौतनवां जा रहा था तो तमिलनाडू से सामान लेकर नेपाल। विभिन्न स्थानों से आए ट्रक चालक आदेश मिलते ही ट्रक लेकर गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सियाराम यादव वाराणसी चोलापुर के हैं। यह ट्रक से गिट्टी लेकर पुरंदरपुर जा रहे थे। बीते 19 अगस्त से शिकारपुर में ट्रक खड़ा रहा। बोले कि आवागमन बहाल के होने का इंतजार कर रहा था। प्रशासन तक आवाज पहुंची तो समस्या का समाधान हो गया। झांसी से गिट्टी लेकर जा रहे बाबू लाल ने बताया कि 17 अगस्त से शिकारपुर चौराहे से आगे ट्रक खड़ा रहा है। इतने दिन वक्त बेहद मुश्किल से कटा। अगर पहले आवागमन बहाल हुआ होता तो कुछ फायदा मिलता। फरेंदा में गिट्टी को पहुंचाना है।

आर मणि ने बताया कि तमिलनाडु से रस्सी लेकर आ रहे हैं। उसे नेपाल ले जाना है। 16 अगस्त से शिकारपुर से थोडा पहले पता चला कि रास्ता बंद है, तो वहीं रुक गया। अब आवागमन शुरू हुआ है तो जा रहे हैं। इस बीच बहुत परेशानी हुई। भजन सिंह तो तीखे अंदाज में प्रशासन पर रोष प्रकट किया। बोले कि पहले अगर रोड दुरुस्त हो गया होता तो मुश्किल न होती। बोले जम्मू से पेंट लेकर आ रहे हैं। उसे नौतनवां कस्बे में पहुंचाना है। 14 अगस्त से ही शिकारपुर में ट्रक खड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed