{"_id":"5998a4714f1c1b120e8b4986","slug":"81503175793-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के छह और मरीज आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के छह और मरीज आए सामने
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को छह मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। चार मरीजों का मेडिसिन वार्ड में इलाज चल रहा है। कुशीनगर की महिला की जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
सर्दी-जुकाम होने पर महिला शुक्रवार को ओपीडी में इलाज कराने के लिए पहुंची थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद उन्होंने जांच के लिए कहा। सेंपल देकर परिवारीजन उसे लेकर घर चले गए। शनिवार को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद परिवारवाले सकते में आ गए। परिवार में एक मासूम को भी स्वाइन फ्लू के लक्षण दिख रहे हैं। इसके अलावा मेडिसिन वार्ड में भर्ती चार मरीजों में स्वाइन फ्लू की तस्दीक हुई है। ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे एक पुरुष में भी स्वाइन फ्लू मिला है। कॉलेज के माइक्रोबॉयोलाजी विभाग में अब तक 90 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांचे जा चुके हैं। इनमें अब तक 25 में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज में बीमारी से दो मरीजों की मौत हो चुकी है।