{"_id":"598f67264f1c1b966c8b4d37","slug":"81502570278-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज प्राचार्य का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य का इस्तीफा
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्र ने इंसेफेलाइटिस वार्ड नंबर 100 में 48 घंटे में हुई बच्चों की मौत को लेकर महानिदेशक पेंशन निदेशालय को अपना इस्तीफा भेज दिया है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री की ओर से उनके निलंबन की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर उनका इस्तीफा वायरल हो गया। उन्होंने इसे नैतिकता के आधार पर इस्तीफा बताया है।
पेंशन निदेशालय के महानिदेशक को भेजे पत्र में प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्र ने घटना से खुद को आहत बताया है। उन्होंने अपनी पीड़ा कुछ यूं व्यक्त की है, ‘बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इंसेफेलाइटिस वार्ड नंबर 100 में 48 घंटे में हुई बच्चों की मृत्यु से मैं बहुत आहत हूं। इंसेफेलाइटिस वार्ड में बच्चों की हुई मृत्यु में मेरे द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही अथवा गलती नहीं की गई है। मैं नैतिकता के आधार पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के प्रधानाचार्य पद से अपना त्याग पत्र दे रहा हूं।’