फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पडरौना चीनी मिल चालू होने की जगी उम्मीद

पडरौना चीनी मिल चालू होने की जगी उम्मीद

Thu, 13 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
पडरौना चीनी मिल चालू होने की जगी उम्मीद
कुशीनगर। पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी कपड़ा मंत्रालय की पडरौना चीनी मिल को देखने सांसद के साथ डीएम बृहस्पतिवार को पहुंचे। डीएम का कहना था कि शासन की तरफ से चीनी मिल की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी गई थी। इसलिए इसका मुआयना किया गया। उन्होंने बताया कि अगर कोई इस चीनी मिल को चलवाना चाहे तो भारत सरकार का कपड़ा मंत्रालय इस मिल के मेंटेनेंस पर 15 करोड़ रुपये तक खर्च करने के लिए तैयार है। मिल की स्थिति के बारे में रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सांसद राजेश पांडेय बृहस्पतिवार को डीएम आंद्रा वामसी और एसपी यमुना प्रसाद के साथ पडरौना चीनी मिल पहुंचे। दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने चीनी मिल के ब्वायलर, टरबाइन, डोंगा सहित अन्य संयंत्रों का घूमकर जायजा लिया। साथ वहां मौजूद लोगों से चीनी मिल को संचालित कराने में आने वाले खर्च के बारे में जानकारी ली। डीएम का कहना था कि शासन की तरफ से चीनी मिल की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी गई थी। इसलिए इसका मुआयना किया गया। उन्होंने बताया कि अगर कोई इस चीनी मिल को चलवाना चाहे तो भारत सरकार का कपड़ा मंत्रालय इस मिल के मेंटीनेंस पर 15 करोड़ रुपये तक खर्च करने के लिए तैयार है। मिल की स्थिति के बारे में रिपोर्ट भेजी जाएगी। सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि उन्होंने चीनी मिल की स्थिति से गन्ना मंत्री को अवगत कराया था। उनके निर्देश पर शासन ने चीनी मिल की स्थिति के बारे में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बताया कि कई उद्यमी इस चीनी मिल को चलवाने के लिए सहमत हैं। यदि इसकी अनमुति उन्हें मिल जाए तो इस चीनी मिल को वे अगले पेराई सत्र से चलवा सकते हैं। अभी यह चीनी मिल कपड़ा मंत्रालय के अधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed