फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एक ही रात में दो दुकानों में चोरी

एक ही रात में दो दुकानों में चोरी

Sun, 11 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
एक ही रात में दो दुकानों में चोरी
एक ही रात में दो दुकानों में चोरी
विज्ञापन

कोठीभार। सिसवा बाजार के श्रीराम जानकी मंदिर मेन मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक दुकान के शटर का ताला तोड़कर लगभग ढाई लाख रुपए मूल्य के सामान चोर उठा ले गए। साथ ही बाईपास पर बैटरी की दुकान का भी ताला तोड़ चोर एक अदद बैटरी उठा ले गए और सुरक्षा के दावे करने वाली पुलिस सोती रही। शनिवार की सुबह क्षेत्राधिकारी निचलौल ने भी मौके का जायजा लिए।
श्रीरामजानकी मंदिर तिराहे पर स्थित राजेश रेडियोज टीवी सेंटर नामक दुकान में बीती रात में शटर का ताला तोड़कर 12 एलईडी टीवी, एक एसी, एक मिक्सर तथा दो पंखे सहित कई इलेक्ट्रॉनिक सामान चोर उठा ले गए। दुकानदार राजेश रौनियार का कहना है कि दुकान से चोरी गए सामानों का मूल्य लगभग ढाई लाख रुपये हैं। इनके अनुसार कैश काउंटर में रखे सिक्के और लगभग 7 हजार रुपये पर चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया है।
विज्ञापन

राजेश का कहना है कि रात में लगभग 2:30 बजे दुकान के बगल के लोगों ने मोबाइल फोन से जानकारी दी कि दुकान का शटर खुला हुआ है। जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर उठा हुआ था और कुछ सामन गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने रात एक से दो बजे के बीच में घटना को अंजाम दिया है। देर रात को ट्रेन से उतरे पैसेंजर की आहट पाकर चोर भाग निकले होंगे। इतना सामान ले जाने के लिए चोरों ने वाहन का प्रयोग किया होगा। नगर के पॉश एरिया कहे जाने वाले इस मेन मार्केट के मुख्य मार्ग पर पूरी रात आवागमन जारी रहता है और ऐसे में मेन सड़क पर चोरी की घटना नगर के व्यापारियों की नींद उड़ा दी है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र तिवारी भी घटनास्थल पर जिले के विशेष जांच टीम के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसी रात चोरों ने ईस्टे चौक बाईपास रोड पर सद्दीक नामक व्यक्ति की बैटरी मरम्मत की दुकान से ताला तोड़कर बैटरी चुरा ले गए। क्षेत्राधिकारी ने जल्द से जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। उन्होंने व्यापारियों से दुकानों तथा घरों के सामने प्रकाश की व्यवस्था के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की है।

श्रीराम जानकी मंदिर मेन मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक दुकान से लाखों का माल गायब
विशेष जांच टीम के साथ सीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed