{"_id":"5777d6244f1c1bd34979b4b9","slug":"8-thousands-voter-made-headache-for-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रशासन के लिए सिरदर्द बने आठ हजार वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के लिए सिरदर्द बने आठ हजार वोटर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 02 Jul 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
मतदाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के आठ हजार वोटर अभी भी प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं। इनके नाम वोटर लिस्ट से कटाने की आयोग रोजाना समीक्षा कर रहा है। प्रत्येक दिन प्रशासन को यहां से रिपोर्ट भेजनी होती है जो आयोग द्वारा बनाए गए विशेष एप पर दर्ज की जा रही है। इन वोटरों में से करीब दो हजार ऐसे वोटर हैं जिनके नाम दो या उससे अधिक विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज हैं तो वहीं तीन हजार वोटर मर चुके हैं। इसी तरह 3200 वोटर जिले से दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। इनके अलावा अब तक 8636 वोटरों के नाम काटे जा चुके हैं तो 6474 नए वोटर बने हैं।
दरअसल राजनैतिक पार्टियों के साथ ही निर्वाचन आयोग ने भी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी ला दी है। अभियान चलाकर वोटर लिस्ट की खामियां दुरुस्त की जा रही हैं। इसके लिए आयोग पुनरीक्षण अभियान चला रहा है। सप्ताह में करीब दो बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रगति की समीक्षा की जा रही है तो वहीं रोजाना की प्रगति की रिपोर्ट आयोग को भेजनी पड़ रही है। पिछले चार दिनों से डीएम खुद रात में कैंप दफ्तर में पुनरीक्षण अभियान से जुड़े अफसरों के साथ बैठकें कर रहे हैं।
बता दें कि एक ही वोटर के दो या दो से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में नाम को लेकर आयोग काफी सख्त है। लोकसभा चुनाव 2014 के पहले से ही ऐसे वोटरों को चिह्नित कर उनके मूल निवास को छोड़ बाकी विधानसभाओं से उनके नाम काटे जा रहे हैं। जिले में अभी करीब 34 लाख वोटर हैं जिनमें से करीब 19 लाख पुरुष और 15 लाख महिला वोटर हैं।
विज्ञापन
विस क्षेत्र ---------------- मृतक ---------------- शिफ्टेड ---------------- दो से अधिक विस क्षेत्र के वोटर
कैं पियरगंज ------------ 345 ------------------- 562 -------------------- 197
खजनी ------------------ 311 -------------------- 321 -------------------- 499
ग्रामीण ------------------ 447 ------------------- 514 -------------------- 174
शहर -------------------- 133 ------------------- 335 -------------------- 118
चिल्लूपार ---------------795 ------------------- 593 -------------------- 153
चौरीचौरा --------------- 330 ------------------- 381 -------------------- 336
पिपराइच --------------- 523 ------------------- 164 -------------------- 208
बांसगांव --------------- 121 ------------------- 238 -------------------- 84
सहजनवां -------------- 158 ------------------- 187 -------------------- 165