फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पांच लोगों से वसूले जाएंगे 51.62 लाख

पांच लोगों से वसूले जाएंगे 51.62 लाख

Tue, 16 Jan 2018 12:06 AM IST
basti
basti Updated Tue, 16 Jan 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
पांच लोगों से वसूले जाएंगे  51.62 लाख
बस्ती। ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े चार सेवानिवृत्त समेत पांच कर्मियों के जीपीएफ से 51.62 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, ये लोग अपने नियत वेतन से अधिक वेतन ले रहे थे। अडिट में गड़बड़ी मिलने पर महालेखाकार, इलाहाबाद के आदेश पर सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में कर्मियों से वसूली करने की जिम्मेदारी जिला विकास अधिकारी को दी गई। जिन कर्मियों के जीपीएफ से वसूली करने के आदेश जारी किए गए हैं। उनमें विक्रमजोत ब्लॉक के रिटायर्ड संयुक्त बीडीओ प्यारे लाल से 13,52,602 रुपये, कप्तानगंज के सेवानिवृत्ति सहायक लेखाकार बलराम यादव से 6,80,985 रुपये, बनकटी ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी से 6,74,560 रुपये जो 31 जनवरी 2018 को रिटायर हो रहे हैं। इसी तरह गौर ब्लॉक से सेवानिवृत्ति ग्राम विकास अधिकारी शिवशंकर शर्मा से 8,07,656 रुपये और दुबौलिया ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद प्रजापति से 16,46,632 रुपये वसूली होगी। राजेंद्र प्रसाद की मृत्यु कार्यकाल के दौरान आठ जुलाई 2017 को चुकी है। जिला विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कटौती करने का आदेश बिल लिपिक को दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed