{"_id":"5a58fb2b4f1c1b62428b475d","slug":"71515780907-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से महिला की मौत
basti
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। यहां पिछले तीन दिन से सूर्यदेव के दर्शन ही नहीं हुए। इससे लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को पारा और लुढ़क सकता है। वहीं गौर के बरडाड़ में 58 वर्षीय महिला की ठंड से मौत हो गई। पहाड़ी इलाकों में हिमपात होने गलन बढ़ी है। हवाओं की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रिकार्ड की गई। स्कूल तो बंद हैं, लेकिन कोचिंग जाने वाले छात्र ठिठुरते हुए गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। मौसम विज्ञानी डॉ. पद्माकर त्रिपाठी ने बताया कि हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन गया है जिसके कारण से 15 जनवरी तक ऐसे ही हालात रहेंगे। हवाओं की रफ्तार बढ़ सकती है। 15 जनवरी के बाद ही सूरज की धूप होने की संभावना है। फिलहाल पछुआ की मार झेलनी ही पड़ेगी। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के वरडाड़ की बुजुर्ग महिला केसरी (58) रोज की तरह घर पर सुबह अलाव ताप रही थीं। तभी अचानक पेट में दर्द और उल्टी शुरू हो गई। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो नजदीक के अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। पोते जय प्रकाश ने बताया की तबीयत बिगड़ने पर क्षेत्र के एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए थे। जहां डॉक्टर ने ठंड लगने की बात बताई है। इसी तरह बृहस्पतिवार को भी छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे के 30 वर्षीय रामजी और कनरवपुर के 65 वर्षीय वर्षीय आफतदीन की मौत हो गई थी। परिवार वालों का कहना है कि मौत का कारण ठंड है। हालांकि दोनों अस्पताल तक पहुंच गए थे लेकिन परिवार वालों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन