फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डॉ सतीश की जमानत अर्जी खारिज

डॉ सतीश की जमानत अर्जी खारिज

Fri, 01 Dec 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Dec 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
डॉ सतीश की जमानत अर्जी खारिज
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के बीच बच्चों की मौत के मामले में आरोपी एनेस्थिसिया के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश की जमानत अर्जी विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण राकेश धर दुबे ने गुरुवार को खारिज कर दी। इससे पहले भी उनकी जमानत अर्जी खारिज हुई थी।
विज्ञापन
कोर्ट में जमानत अर्जी का विरोध करते हुए एडीजीसी रवींद्र यादव का क हना था कि 23 अगस्त 2017 को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. केके गुप्ता ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी विवेचना गुलरिहा थाने से चल रही है।
विज्ञापन
घटना के समय डॉ. सतीश ऑक्सीजन सप्लाई के प्रभारी थे। 11 अगस्त को वह बिना अनुमति मुख्यालय छोड़कर चले गए। इस कारण विपरीत स्थिति पैदा हुई। यह तथ्य उनकी जानकारी में था कि ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मृत्यु संभव है। उन्होंने मानव रक्षा का कोई प्रयास नहीं किया। कोर्ट में डॉ. सतीश ने खुद को फर्जी तरीके से फंसाने का आरोप लगाया। न्यायाधीश ने पत्रावली पर उपलब्ध सबूतों, अपराध की गंभीरता और समाज पर पड़ने वाले उसके असर को देखते हुए जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed