{"_id":"5a05b1e94f1c1bd8538bc2e0","slug":"71510322665-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव में भी संकल्प पत्र लाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव में भी संकल्प पत्र लाएगी भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 10 Nov 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
एमपी इंटर कॉलेज में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार को यहां एलान किया कि विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी संकल्प पत्र जारी किया जाएगा। इसके जरिये मतदाताओं में पैठ बनाने की कोशिश होगी। संकल्प पत्र 12 नवंबर को पार्टी मुख्यालय लखनऊ से रिलीज किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पांडेय शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने गोरखपुर पहुंचे थे। उन्होंने होटल क्लार्क में मीडिया कर्मियों से बात की और कहा कि केंद्र, प्रदेश सरकार ने नगरीय जनजीवन को बेहतर बनाने का संकल्प लिया है। इसे भाजपा आगे बढ़ाएगी। संकल्प पत्र जारी कर पार्टी बताएगी कि चुनाव जीतने के बाद नगरीय क्षेत्रों का कायाकल्प होगा। आम आदमी की सहूलियत की तमाम सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। सड़कें और बेहतर व गड्ढामुक्त होंगी। शुद्ध पेयजल का इंतजाम कराया जाएगा। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बीमारी न फैले, इसकी व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाएगी। यूपी के तमाम शहर स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल हो चुके हैं। गोरखपुर भी इस सूची में जगह बना सकता है। ऐसा हुआ तो शहर में ही आम आदमी के इस्तेमाल की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। उन्होंने दावा किया कि ज्यादातर नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद का चुनाव पार्टी जीतेगी। नगर निगम के पार्षद और नगर पंचायत सदस्यों का चुनाव भी भाजपा गंभीरता से लड़ रही है। हर प्रत्याशी को जीत दिलाने की कोशिश है। इसके लिए संगठन मजबूती से काम कर रहा है।
विज्ञापन
गुटबाजी नहीं, सब ठीक- महेंद्र
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में 12, हजार प्रत्याशियों को टिकट दिए गए हैं। जो लोग नाराज हैं, उन्हें मना लिया गया है। कार्यकर्ताओं का सम्मान बना रहेगा।