फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दर्शन-पूजन के बाद जगराते में थिरके देवी भक्त

दर्शन-पूजन के बाद जगराते में थिरके देवी भक्त

Thu, 28 Sep 2017 01:11 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
दर्शन-पूजन के बाद जगराते में थिरके देवी भक्त

विज्ञापन
गोरखपुर।
नवरात्र की सप्तमी पर देवी भक्तों ने कालरात्रि की उपासना कर मंगलकामना की। शाम को देवी पूजा पंडाल भक्तों के लिए खोल दिए गए। शाम को देवी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। शहर की चार बंगाली दुर्गा पूजा समितियों के पंडालों में बुधवार को सप्तमी पूजा के बाद विशेष भोग-प्रसाद बांटा गया। कई समितियों की ओर से देवी जागरण भी कराए गए।
बंगाली पूजा समितियों में सुबह से ही भीड़ रही। यहां देवी भक्तों ने मां के दर्शन-पूजन के बाद भोग-प्रसाद चखा। दुर्गाबाड़ी, दीवान बाजार, घोष कंपनी और लोकोफिल्ड स्थित पंडालों पर पूरे दिन रौनक रही। लोकोफील्ड में भोग प्रसाद वितरण के साथ ही बच्चों के लिए कला प्रतियोगिता हुई। वहीं अन्य पूजा पंडाल सुबह औपचारिक पूजा-आरती के बाद शाम को गुलजार हुए। हर्षोल्लास के साथ देवी प्रतिमा के नयन खोले गए। देर रात तक पंडालों में भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। रेलवे स्टेशन, सहारा इस्टेट, बक्शीपुर, मोहद्दीपुर, इंजीनियरिंग कॉलेज आदि इलाकों के पूजा पंडालों में देर रात तक चहल-पहल रही। दिन में शेम्फोर्ड फ्यूचिराइस्टिक स्कूल, एसएस एकेडमी व माइटी माउस प्ले-वे में दशहरा पर्व मनाया गया।
विज्ञापन


दीवानबाजार में बना सात तरह का भोग
दीवानबाजार में बंगाली पद्धति से दुर्गापूजा हो रही है। इसकी शुरुआत 1970 में हुई थी। पंडाल के सामने टीएन चटर्जी के घर पर सात तरह का भोग-प्रसाद तैयार कर पहले देवी को अर्पित किया गया। फिर भक्तों में बांटा गया। समिति के जीतेंद्र अग्रवाल ‘जीतू’ ने बताया अष्टमी पर आठ और नवमी पर नौ तरह का भोग प्रसाद तैयार किया जाएगा। दशमी को सभी बंगाली समितियों की तरह सिंदूरखेला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गाबाड़ी में पूजा के बाद हुआ बांग्ला नाटक
दुर्गाबाड़ी में जारी पूजा के दूसरे दिन सुबह बच्चों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शाम की पूजा के बाद बांग्ला नाटक ‘तारापदे एंड कंपनी’ का मंचन हुआ। अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ चटर्जी और सचिव अरुण सारखेल के साथ बड़ी संख्या में बंगाली समाज के लोगों ने रात नौ बजे से मौसुमी संस्था के बांग्ला नाटक का लुत्फ उठाया।

देवी जागरण में थिरके माता के भक्त
श्रीश्री महादुर्गा पूजा समिति बेतियाहाता चौक की ओर से बुधवार की रात जगराता कराया गया। नंदू मिश्रा के भजनों पर देवी भक्त पूरी रात झूमते रहे। श्रीश्री दुर्गापूजा समिति डीहबाबा स्थान कूड़ाघाट में भोजपुरी गायक अरविंद अकेला ‘कलुआ’ ने देवी गीत गाकर समां बांध दिया। भक्त गीतों पर जमकर थिरके। तारामंडल रोड स्थित शनिदेव मंदिर पर देवी जागरण का आयोजन हुआ। यहां विजय दुबे ने एक से एक भजन सुनाए। इस मौके पर पुजारी भोलेनाथ, राजेंद्र, नितिन, शैलेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।


नारी अत्याचार और गोहत्या के खिलाफ संदेश
राणादल समिति की ओर से आयोजित देवी पूजा में इस बार नारी अत्याचार और गोहत्या को थीम बनाया गया है। समिति के सदस्यों ने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या, यौन शोषण, एसिड अटैक, रेप, दहेज हत्या जैसी घटनाएं आए दिन हो रही हैं। वह भी तब जब हमारे समाज में नारी को देवी का दर्जा दिया गया है। इसलिए इस बार हमने देवी प्रतिमा के जरिये नारी अत्याचार और गोहत्या के खिलाफ जागरूकता फैलाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed