{"_id":"595d35104f1c1b5d7e8b45e8","slug":"71499280656-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे ने सरेराह पकड़ लिया युवती का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदे ने सरेराह पकड़ लिया युवती का हाथ
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिला मुख्यालय के निकट फरेंदा रोड पर बुधवार को अपनी मां के साथ जा रही युवती के साथ छेड़खानी से हंगामा खड़ा हो गया। शोहदे ने दिन दहाड़े सरेराह युवती का हाथ पकड़ लिया। मां-बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने शोहदे की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ आईटी एक्ट व पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेज दिया।
आरोपी युवक सूरज पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोहास का रहने वाला है। वह जिला अस्पताल के निकट सैलून चलाता है। बताया जाता है कि आरोपी युवक पहले से ही युवती के पीछे पड़ा था। बीते दिनों मुख्यालय रोड स्थित एक मोबाइल की दुकान पर सिम लेने गई युवती का उसने मोबाइल में फोटो खींच कर उसे अपने दोस्तों को दिखाने के लिए वाट्सप कर दिया था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त करते हुए लड़की की मां की तहरीर पर आईपीसी की धारा 354 क, 65/67 आईटी एक्ट व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में नगर चौकी इंचार्ज जयशंकर मिश्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया है।
जानमाल की धमकी के मामले में कार्रवाई की मांग
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुरमीर निवासी एक व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक चर्चित व्यक्ति के पुत्र पर जानमाल की धमकी का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को दिये गए अपने पत्र में पीडित शम्भू चौहान ने कहा है कि गांव और क्षेत्र के विकास कार्यों में हुई कथित धांधली को लेकर उसने ब्लाक और ग्राम सभा से जनसूचना के तहत सूचना मांगी है। इसे लेकर कुछ लोग जानमाल की धमकी देने लगे। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करा कर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने मांग की गई है।