{"_id":"5cdda755bdec22071a388b43","slug":"61558030165-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी गैंग ने बंगाल में मचाया उत्पात : राजबब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी गैंग ने बंगाल में मचाया उत्पात : राजबब्बर
Fri, 17 May 2019 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने पश्चिम बंगाल में हिंसा के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि कोई भी बंगाली ईश्वर चंद विद्यासागर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मोदी ने एक विशेष दल बनाया है, जो जगह-जगह उत्पात कर रहा है। इसमें हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। इस गैंग ने बवाल की शुरुआत गुजरात से की। अब यही गैंग पूरे देश में उत्पात मचा रहा है।
राजबब्बर बृहस्पतिवार को शहर के तिवारीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर प्रशासन ने प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। यह लोकतंत्र का हनन नहीं है कि गुजरात से तड़ीपार किए गए शख्स के रोड शो की वजह से ही प्रियंका को कार्यक्रम करने नहीं दिया गया। मुझे भी शाम चार बजे तक ही वापस वाराणसी लौटने की चेतावनी दी गई। उन्होेंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी हमला बोला। कहा, देश की जनता मोदी की जनविरोधी योजनाओं से आजिज हो गई है। देश में जो माहौल है उससे अब यह तय हो गया है कि 23 मई की शाम से मोदी प्रधानमंत्री नहीं होंगे।
उन्होेंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती से काम करें। ज्यादा से ज्यादा मतदान कराएं। यह मान लें कि चुनाव मधुसूदन नहीं आप लड़ रहे हैं। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष राकेश यादव, महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि, डॉ सुरहिता करीम, गोरखलाल श्रीवास्तव, पीएन भट्ट, मार्कंडेय सिंह, राणा राहुल सिंह और अश्वनी आदि उपस्थित थे।