{"_id":"5cb8bf46bdec22140d56c2ec","slug":"61555611462-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार मोदी की लहर पर विपक्ष के लिए यही कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार मोदी की लहर पर विपक्ष के लिए यही कहर
Fri, 19 Apr 2019 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
उदित नारायण के मैदान में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में हाथ उठाकर एकजूटता का संदेश देते डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और पदाधिकारी ।
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना (कुशीनगर)। प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा बृहस्पतिवार को कुशीनगर में थे। यहां पडरौना के उदित नारायण पीजी कॉलेज के मैदान में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन में उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। कहा कि छोटे-छोटे दल गठबंधन कर ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार मोदी की लहर पहले पिछले चुनाव से अधिक है और यही विपक्ष के लिए कहर है।
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू, शरद पवार, अखिलेश यादव, शिवपाल यादव जैसे लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए गठबंधन किया है। कहा कि ये दल एक-दूसरे के विरोधी है और यह विधानसभा चुनाव में दिख जाएगा। कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि वो कौन सी मशीन थी, जिसने 400 लाख को 400 करोड़ बना दिया। ये वे लोग हैं जो देश के प्रधानमंत्री को चोर कहते हैं। गांधी परिवार और एक पूर्व सीएम का परिवार तो चुनाव में बस पिकनिक मनाने आता है।
वे जनसंपर्क के बस सैर करते हैं। अपने आधे घंटे के संबोधन में शर्मा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि मोदी-योगी डबल इंजन की सरकार है। इनके निर्देशन में नया भारत बन रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जीतेगी तो नरेंद्र मोदी पीएम बनेंगे, लेकिन विपक्ष का पीएम कौन है यह तय नहीं है।