{"_id":"5c22806dbdec2256ff44c336","slug":"61545764973-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में आज हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में आज हड़ताल
Wed, 26 Dec 2018 12:39 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
bank strike
गोरखपुर। बैंकों के विलय के विरोध में बुधवार को हड़ताल रहेगी। बैंक कर्मचारी और अधिकारी कामकाज ठप कर बैंक रोड स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के समक्ष दिन में 11 बजे प्रदर्शन करेंगे।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस गोरखपुर इकाई के अध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देश के 10 लाख कर्मचारी एवं अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। सरकार बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक, विजया बैंक का विलय करना चाहती है। यह पूरी तरह से अवांछित है क्योंकि यह अर्थव्यवस्था बड़े पैमाने पर लोगों के लिए लाभदायक नहीं है। यह कर्मचारियों के हितों को प्रभावित करेगी। सरकार की मंशा खराब ऋणों की वसूली की तरफ न होकर बैंकों का विलय कर लोगों का ध्यान बांटना है। 73 प्रतिशत बैंकों में एनपीए बड़े कारपोरेट घरानों का है, मगर सरकार वसूली में आनाकानी कर रही है।