फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ...और वर्दी की धौंस दिखा रहे दरोगाजी आ गए लाइन पर

...और वर्दी की धौंस दिखा रहे दरोगाजी आ गए लाइन पर

Wed, 19 Jun 2019 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
...और वर्दी की धौंस दिखा रहे दरोगाजी आ गए लाइन पर
डेमो - फोटो : डेमो
सहजनवां। मंगलवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर जब अफसर लोगों की फरियाद सुन रहे थे, इसी दौरान एक मामले में पुलिस की कलई खुल गई। दो युवतियों ने एक दरोगा पर मोबाइल छीनने और धनउगाही का आरोप लगाया तो एसएसपी भी हैरान रह गए। उन्होेंने दरोगा को तुरंत मोबाइल के साथ पहुंचने का निर्देश दिया। दरोगा आए तो फटकार लगाई। तहसील से बाहर जब दरोगा ने फिर युवतियों को धमकाया तो वे एसएसपी के पास पहुंच गईं। दरोगा साहब एक बार फिर फटकारे गए। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है।
विज्ञापन


तहसील संपूर्ण दिवस में अपनी बहन के साथ पहुंचीं मुजौली गांव निवासी अनिता सिंह ने एसएसपी को बताया कि दो सगे भाइयों के बीच भूमि विवाद में हल्का दरोगा दूसरे पक्ष से धनउगाही कर जमीन कब्जा कराना चाह रहे हैं। उसका एक भाई गीडा स्थित फैक्ट्री में कार्य के दौरान बुरी तरह जल गया था। उसे देखने मायके आई थी। परिवार के लोग एक शादी में गए थे। 17 जून की शाम को 7 बजे दरोगा और पट्टीदार घर पर आए और पिता को बुलाने को कहा। मोबाइल से पिता से बात कराने जा रही थी कि दरोगा ने मोबाइल छीन लिया। जब मोबाइल मांगा तो थाने पर आकर ले जाने को कहा। थाने पर पहुंच कर काफी इंतजार के बाद भी वह नहीं आए।
विज्ञापन


एसएसपी ने दरोगा को मोबाइल के साथ मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। कुछ देर में ही दरोगा मोबाइल के साथ पहुंचे तो दोनों युवतियां उन्हें देखकर भड़क गईं। दरोगा पर धनउगाही और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। दरोगा युवतियों के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे थे। एसएसपी ने दरोगा को फटकार लगाते हुए पूछा कि राजस्व के मामले में कैसे पहुंचे लेकिन वह कोई जबाब नहीं दे सके। उन्होंने युवतियों को मोबाइल दिलवा दिया और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। दोनों बाहर आईं तो दरोगा ने वर्दी का रौब दिखाते हुए एक बार फिर धमकाया। युवतियां फिर एसएसपी के पास पहुंच गईं। एसएसपी ने दरोगा को फिर फटकार लगाई। उन्होेंने सीओ कैम्पियरगंज को मामले की जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed